विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बृजभूषण शरण सिंह हेलीकॉप्टर से पहुंचे रोहनिया, अनंत हॉस्पिटल में आयोजित मानस पाठ में होंगे शामिल

By Ravi PandeyEdited By: Abhishek sharma
Published: Sat, 28 Nov 2026 03:44 PM (GMT+05:30)

पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह हेलीकॉप्टर से रोहनिया पहुंचे, जहां उन्होंने अनंत हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. आलोक शर्मा द्वारा स्वागत के बाद स्व. महेंद्र चंदेल के परिवार से मुलाकात की और संवेदना व्यक्त की। इसके बाद वे भदोही के लिए रवाना हुए और शाम को वापस आकर अनंत हॉस्पिटल में आयोजित रामचरितमानस पाठ में शामिल होंगे, जिससे स्थानीय समर्थकों में उत्साह है।

बृजभूषण शरण सिंह रोहनिया पहुंचे परिवार से मिले भदोही रवाना शाम को मानस पाठ में होंगे शामिल।

बृजभूषण शरण सिंह रोहनिया पहुंचे परिवार से मिले भदोही रवाना शाम को मानस पाठ में होंगे शामिल।

HighLights

  1. बृजभूषण शरण सिंह हेलीकॉप्टर से रोहनिया पहुंचे, हुआ भव्य स्वागत।

  2. स्व. महेंद्र चंदेल के परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की।

  3. शाम को अनंत हॉस्पिटल में रामचरितमानस पाठ में होंगे शामिल।

जागरण संवाददातारोहनिया (वाराणसी)। पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह शनिवार को हेलीकॉप्टर से रोहनिया पहुंचे। रोहनिया में उतरने के बाद अनंत हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. आलोक शर्मा ने उनका माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत किया। स्वागत के औपचारिक कार्यक्रम के बाद उनका काफिला आगे के लिए रवाना हुआ।

जानकारी के अनुसार, रोहनिया से बृजभूषण शरण सिंह सागरपुर पहुंचे, जहां उन्होंने स्व. महेंद्र चंदेल के आवास पर जाकर उनके स्वजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने परिवार के सदस्यों से भेंट कर संवेदना प्रकट की और कुछ देर तक उनसे बातचीत की। स्वजनों से मिलने और हालचाल जानने के बाद वे आगामी कार्यक्रम के तहत भदोही के लिए रवाना हो गए।

कार्यक्रम के विवरण के मुताबिक, भदोही से लौटने के बाद शाम करीब सात बजे बृजभूषण शरण सिंह पुनः रोहनिया आएंगे। वापसी में वे अनंत हॉस्पिटल परिसर में आयोजित रामचरितमानस पाठ में सम्मिलित होंगे और धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने के बाद प्रसाद ग्रहण करेंगे। उनके आगमन को लेकर स्थानीय स्तर पर समर्थकों और परिचितों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

यहां पर निदेशक डॉ. आलोक शर्मा उनके पिता एवं भाजपा नेता अनंत देव शर्मा तथा परिवार के सदस्यों की तरफ से चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया जाएगा। 
बृजभूषण शरण सिंह हेलीकॉप्टर रोहनिया पहुंचते ही देखने वालों की भारी भीड़ लग गई। इस दौरान लोगों ने हेलिकॉप्टर के साथ फोटो और सेल्फी तथा पास से देखने की ललक रही।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।