Move to Jagran APP

दूल्हा की आंख में खराबी देख भड़की दुल्हन, बरात वापस, सिंदूरदान के बाद विदा होने से किया इंकार

मधुबन थाना क्षेत्र के सिपाह इब्राहिमाबाद में सुबह विदाई के पूर्व जैसे ही दूल्हे की आंख में खराबी की जानकारी दुल्हन को हुई। उसने ससुराल जाने से इंकार कर दिया।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Sun, 01 Dec 2019 03:07 PM (IST)Updated: Mon, 02 Dec 2019 09:20 AM (IST)
दूल्हा की आंख में खराबी देख भड़की दुल्हन, बरात वापस, सिंदूरदान के बाद विदा होने से किया इंकार
दूल्हा की आंख में खराबी देख भड़की दुल्हन, बरात वापस, सिंदूरदान के बाद विदा होने से किया इंकार

मऊ, जेएनएन। मधुबन थाना क्षेत्र के सिपाह इब्राहिमाबाद में शनिवार की रात में द्वाराचार से लेकर विवाह तक सब कुछ सामान्य रूप से चलता रहा। लेकिन सुबह  विदाई के पूर्व जैसे ही दूल्हे की आंख में खराबी की जानकारी दुल्हन को हुई। उसने ससुराल जाने से इंकार कर दिया। इससे दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। मामला थाना में पहुंच गया। अंत में दोनों पक्षों ने आपस में लेन-देन की बात करते विवाह निरस्त कर दिया। तब जाकर मामला शांत हुआ। क्षेत्र के सिपाह इब्राहिमाबाद निवासी सुनील मद्धेशिया की पुत्री का बलिया जनपद के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के रुद्रवार निवासी श्रीराम के पुत्र के साथ लगभग एक वर्ष पूर्व विवाह तय हुआ था। बीते 26 नवंबर को तिलक की रस्म हुई।

loksabha election banner

शनिवार की शाम को बरात गाजे-बाजे के साथ सिपाह इब्राहिमाबाद आई। बरात के स्वागत के साथ ही दुल्हा-दुल्हन का विवाह भी पूरे हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। तब तक सब कुछ सामान्य था। बात तब असामान्य हुई तो सोमवार की भोर में जब दुल्हन के विदाई का वक्त हुआ, उसी समय किसी ने दुल्हन को दूल्हे की आंख में खराबी और उसको कम दिखाई देने की शिकायत कर दिया। इस बात की जानकारी होते ही दुल्हन भड़क गई और उसने विदा होने से इंकार कर दिया। इससे दोनों पक्ष में विवाद शुरू हो गया। इस बीच किसी ने दूल्हे को बंधक बनाए जाने की सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को लेकर थाने आई। वहां संभ्रांत लोगों की मौजूदगी में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के द्वारा किए गए खर्च का लेन-देन कर विवाह का पटाक्षेप करने पर सहमत हो गए। तब जाकर मामला शांत हुआ।

आंख में खराबी की जानकारी सबको थी 

 वर पक्ष ने बताया कि विवाह तय होने के बाद बीते सितंबर माह में लड़के का एक्सीडेंट हो गया था। इससे आंख में खराबी आ गई। इसकी जानकारी दुल्हन पक्ष के सभी लोगों को थी। वहीं दुल्हन पक्ष ने बताया कि दूल्हा की आंख में खराबी की बात छिपाई गई थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.