रेलवे स्टेशन से भागने लगी दुल्हन तो मच गया हंगामा, हिरासत में लिया गया दूल्हा
पीडीडीयू नगर जंक्शन पर रविवार को अजीबो-गरीब स्थिति उत्पन्न हो गई जब एक दुल्हन ने शादी के बाद दूल्हे के साथ जाने से इंकार कर दिया।
By Abhishek SharmaEdited By: Published: Sun, 21 Apr 2019 06:06 PM (IST)Updated: Sun, 21 Apr 2019 06:06 PM (IST)
चंदौली, जेएनएन। पीडीडीयू नगर जंक्शन पर रविवार को अजीबो-गरीब स्थिति उत्पन्न हो गई जब एक दुल्हन ने शादी के बाद दूल्हे के साथ जाने से इंकार कर दिया। स्टेशन पर ही दूल्हन के भागने और दूल्हे के दोस्तों द्वारा दौडाकर पकड़ने को लेकर अफरातफरी मच गयी। दूल्हे के साथियों ने दुल्हन को किसी तरह पकड़ा तो उसने जंक्शन पर जमकर बवाल किया। दुल्हन अपने ससुराल राजस्थान जाने से इंकार कर रही थी।
हंगामे की सूचना के बाद पुलिस सभी को कोतवाली ले आई। यहां पुलिस ने युवती को परिजनों को सौंप दिया। वहीं दूल्हे को हिरासत में ले लिया गया। दुल्हन का आरोप है कि उसकी 60 हजार रुपये में शादी तय की गई थी। पुलिस के अनुसार बलुआ की रहने वाली एक युवती की शादी राजस्थान के एक युवक के साथ हुई थी। वह साथ नहीं जाना चाह रही है। शिकायत मिलने के बाद मामले की पड़ताल के बाद ही कोई निर्णय लिया जा सकता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें