काशी में लोकतांत्रिक सशक्तिकरण के लिए मतदाता जोड़ो सहयोग करेगी भाजपा
भाजपा ने वाराणसी में 'मतदाता जोड़ो अभियान-2026' शुरू किया है, जिसका उद्देश्य लोकतांत्रिक प्रक्रिया में नागरिकों की भागीदारी बढ़ाना और ...और पढ़ें

काशी में भाजपा का 'मतदाता जोड़ो अभियान' लोकतांत्रिक सशक्तिकरण की ओर।
HighLights
भाजपा ने वाराणसी में 'मतदाता जोड़ो अभियान-2026' शुरू किया।
नागरिक भागीदारी बढ़ाने, मतदाता सूची त्रुटिहीन बनाने का लक्ष्य।
कार्यकर्ता 200-250 परिवारों से संपर्क कर नए मतदाता जोड़ेंगे।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अधिकाधिक नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने और मतदाता सूची को त्रुटिहीन बनाने के उद्देश्य से भाजपा ने 'मतदाता जोड़ो अभियान-2026' की शुरुआत किया है। पार्टी के गुलाबबाग स्थित महानगर कार्यालय में महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में पदाधिकारियों के साथ आगामी रणनीतियों पर चर्चा की गई।
इस दौरान जिला व महानगर प्रभारी व एमएलसी अरुण पाठक ने अभियान की कार्ययोजना साझा की। कहा कि कार्यकर्ता दो दिनों के भीतर स्वयं एक आनलाइन और एक आफलाइन फार्म-6 भरकर प्रक्रिया का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करें।
इसके अतिरिक्त, प्रत्येक पदाधिकारी को आवंटित बी, सी या डी श्रेणी के बूथों पर अगले 10 दिनों में 200 से 250 परिवारों से संपर्क कर नए मतदाता जोड़ने का कार्य करें। महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि महिला मोर्चा के संयोजन में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा बहुओं, बीसी सखी और स्वयं सहायता समूहों के समन्वय से 'महिला मतदाता जोड़ो अभियान' चलाएं।
जिले के पदाधिकारियों को किया गया सक्रिय
भाजपा की जिला स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक रोहनियां में हुई। इसमें एमएलसी अरुण पाठक के नेतृत्व में बीएलए और मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे। उन्होंने सभी को अभियान में शामिल होकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सफल बनाने को कहा।अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने संचालन जिला महामंत्री संजय सोनकर व समापन जिला महामंत्री संजीव सिंह गौतम ने किया।