विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

व‍िधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी के ल‍िए वाराणसी में 19 नवंबर से बूथों पर उतरेगी भाजपा, घर-घर चलेगा अभियान

By Raghvendra Chandra Shukla Edited By: Abhishek sharma
Published: Tue, 17 Nov 2026 11:35 AM (IST)

भाजपा काशी क्षेत्र में 19 नवंबर से 19 दिसंबर तक मतदाता जोड़ो अभियान चलाएगी। इस अभियान के तहत छूटे हुए ...और पढ़ें

वाराणसी में भाजपा का घर-घर मतदाता जोड़ो अभियान शुरू।

वाराणसी में भाजपा का घर-घर मतदाता जोड़ो अभियान शुरू।

HighLights

  1. 19 नवंबर से 19 दिसंबर तक चलेगा मतदाता जोड़ो अभियान।

  2. घर-घर जाकर छूटे मतदाताओं के नाम फिर से जुड़वाए जाएंगे।

  3. जनवरी 2027 तक 18 वर्ष के युवाओं को मतदाता बनाएंगे।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। काशी क्षेत्र की मतदाता सूची से हजारों नाम कटने के बाद भाजपा ने नए सिरे से रणनीति बनानी शुरू कर दी है। लखनऊ की कार्यशाला से लौटकर आए क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने सोमवार को क्षेत्रीय कमेटी की बैठक अभियान की विस्तृत रूपरेखा तय किया।

19 नवंबर से बूथों पर भाजपा कार्यकर्ता को उतारने के साथ ही घर-घर जाकर छूटे मतदाताओं का नाम फिर से जुड़वाने का अभियान चलेगा। मुख्य फोकस जनवरी 2027 में 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले वाले युवाओं को मतदाता बनाने पर होगा। रोहनिया स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि 19 नवम्बर से 19 दिसम्बर तक मतदाता जोड़ों अभियान चलाएंगे।

बूथ स्तर पर युद्धस्तर पर अभियान चलाना है। अभियान में प्रत्येक कार्यकर्ता और पदाधिकारी के साथ सांसद, विधायक, महापौर, ब्लाक प्रमुख, पार्षद, जिला पंचायत अध्यक्ष, सहकारी संस्थाओं के अध्यक्ष एवं सदस्य सहित सभी जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी रहेगी।

उन्होंने कहा कि सबको बताया जाए कि नाम जुड़वाने के लिए फार्म-6, मतदाता सूची से नाम हटवाने के लिए फार्म-7 तथा पते के स्थानांतरण अथवा मतदाता विवरण में संशोधन के लिए फार्म-8 का इस्तेमाल करें। पंचायत और विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची के भ्रम पर भी स्थिति स्पष्ट की।

कहा कि पंचायत और स्थानीय निकाय के चुनाव राज्य निर्वाचन आयोग की मतदाता सूची के आधार पर जबकि लोकसभा और विधानसभा के चुनाव भारत निर्वाचन आयोग की मतदाता सूची से होते हैं। अभियान चलाने से प हले वाट्सएप ग्रुप बनाकर जानकारी का आदान-प्रदान हो। कमल साथी एप पर उपलब्ध सामग्री का उपयोग करें।

विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों, तकनीकी शिक्षण संस्थानों, छात्रावासों, मोहल्लों और कोचिंग केंद्रों में विशेष रूप से युवा मतदाता जोड़ो अभियान चलाएं। महिला मतदाताओं की भागीदारी के लिए प्रत्येक बूथ पर महिला वोटर प्रमुख नियुक्त करें। बैठक में काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष नवरतन राठी, अनिल श्रीवास्तव, राकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।