भाजपा ब्लाक स्तर पर आयोजित करेगी किसान सम्मेलन, स्वच्छता अभियान और सेवा कार्य भी
25 दिसम्बर को ब्लाक स्तर पर किसान सम्मेलन आयोजित किये जायेंगे। उसी दिन 12 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किसानों को किये जाने वाले उद्बोधन को महानगर एवं मंडल स्तर पर भाजपा कार्यकर्ता सुनेंगे। 26 व 27 दिसम्बर को जिले व महानगर के बूथों पर अटल की जयंती मनाई जाएगी।
वाराणसी, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी ने भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को बूथ स्तर पर मनाने का निर्णय लिया है। जिसके अन्तर्गत 25 दिसम्बर को ब्लाक स्तर पर किसान सम्मेलन आयोजित किये जायेंगे। उसी दिन 12 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किसानों को किये जाने वाले उद्बोधन को महानगर एवं मंडल स्तर पर भाजपा कार्यकर्ता सुनेंगे। 26 व 27 दिसम्बर को जिले व महानगर के सभी बूथों पर अटल की जयंती मनाई जाएगी।
यह विचार भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने वाराणसी एवं प्रयागराज महानगर के महानगर पदाधिकारी, मंडल प्रभारी, एवं मंडल अध्यक्षो को वर्चुअल माध्यम से सम्पन्न हुई बैठक में व्यक्त किये। क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देशों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी ने 25, 26, 27 दिसम्बर को भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जन्म जयन्ती को बूथ स्तर पर मनाने का निर्णय लिया है जिसमें 25 दिसम्बर को ब्लाक स्तर पर किसान सम्मेलन आयोजित होंगे व उसी दिन 12 बजे प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी द्वारा किसानो को किये जाने वाले सम्बोधन को सभी भाजपा कार्यकर्ता सुनेंगे व 26 एवं 27 दिसम्बर को अटल जी की जयंती को प्रत्येक बूथोंं पर मनाएंगे जिसमें अटल जी के चित्र पर पुष्पार्चन के पश्चात सेवा कार्य किया जाएगा।
मंदिरोंं, चौराहोंं एवं महापुरुषोंं की प्रतिमाओंं के आसपास स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। साथ ही बूथोंं पर केंद्र की मोदी सरकार द्वारा किसानो के हित में किये जा रहे कार्यो की चर्चा की जाएगी। केंद्र मे मोदी सरकार बनने के बाद क्या परिवर्तन हुए है इसकी भी चर्चा करेंगे, जनप्रतिनिधि, विधायक एवं सांसद किसानोंं के हित में किये जा कार्योंं से संबन्धित हेंडबिल को घर घर वितरित करेंगे। क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा किसानो के हित में किये जा रहे कार्यो से विपक्षी दल परेशान है और किसानो के हित में लाये गये बिल को लेकर किसानो को भ्रमित कर रहे है। उन्होंने कहा कि आजादी के 70 साल बाद भी किसानों के हित में अगर किसी ने सोचा है तो वो है केंद्र की मोदी सरकार, किसान सम्मान निधि के तहत देश के किसानोंं के खातों में 95 हजार करोड से अधिक की राशि भेजी गयी है।
25 दिसम्बर को अटल जी के जन्म जयंती के दिन नौ करोड किसानोंं के खाते में 18 हजार करोड़ की राशि भेजी जाएगी। केंद्र की मोदी सरकार ने किसानोंं की आय को दोगुना करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। केंद्र में मोदी सरकार बनने के बाद एमएसपी में बढोतरी हुई है, किसानोंं को अपनी उपज को इच्छानुसार बेचने की स्वतंत्रता मिली है, किसानोंं की भूमि को लेकर कानून बना है, ताकि कोई उसपर कब्जा ना कर सके, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत किसानो की फसल का बीमा किया गया है, स्वायल हेल्थ कार्ड बनाए गये है, कम दाम में नीम कोटेड खाद, बीज एवं सोलर पम्प दिये गये हैं। बैठक का संचालन क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल ने किया।
बैठक में वाराणसी महानगर अध्यक्ष विद्या सागर राय, प्रयागराज महानगर अध्यक्ष गणेश केशरवानी, प्रदीप अग्रहरी, धर्मेंद्र सिंह, नवरतन राठी, मोहितोष नारायण सिंह, नवीन कपूर, आलोक श्रीवास्तव, जगदीश त्रिपाठी, साधना वेदांती, अशोक पटेल, आत्मा विशेश्वर, मधुकर चित्रांश, अभिषेक मिश्रा, राजकुमार शर्मा, वैभव कपूर, एनपी सिंह, गीता शास्त्री, ई अशोक यादव आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।