Move to Jagran APP

विधानसभा चुनाव 2022 : वाराणसी में कार्यकर्ताओं के सहारे अब घर-घर पहुंचेगी भाजपा की टीम

भाजपा पार्टी वोटर लिस्ट के पेज से 30 मतदाताओं में से छह भाजपा कार्यकर्ता बनाकर उनके सहारे चुनाव जीतने की तैयारी में जुट गई है।गुजरात से लगभग 150 की संख्या में आए भाजपा पदाधिकारी बूथ सेक्टर मंडल के पदाधिकारियों लगातार वार्ता और संगठन को मजबूत बनाने में जुटे है।

By Abhishek SharmaEdited By: Published: Sat, 18 Sep 2021 11:31 AM (IST)Updated: Sat, 18 Sep 2021 11:31 AM (IST)
विधानसभा चुनाव 2022 : वाराणसी में कार्यकर्ताओं के सहारे अब घर-घर पहुंचेगी भाजपा की टीम
चुनाव करीब आने तक संगठन से लेकर मोर्चा तक सभी कार्य पूर्ण कर लिए जाएंगे।

वाराणसी, जागरण संवाददाता। सभी राष्ट्रीय व क्षेत्रीय पार्टी 2022 के लिए उत्तर प्रदेश के चुनाव में अपनी रणनीति तैयार करने में जुटी है तो वही भाजपा ने भी जमीनी स्तर अपने कार्यकर्ताओं को मतदाताओं के घर - घर जाने का काम शुरू करा दिया है। कार्यकर्ता पेज प्रमुख बनाने के कार्य मे लग गए है। भाजपा किसी भी तरह से आगामी चुनाव 2022 में रिस्क नही लेना चाहती है।भाजपा के कार्यकर्ता बूथ अध्यक्ष, सेक्टर संयोजक, मंडल अध्यक्ष को यह सारी जिम्मेदारी दी गयी है।भाजपा ने अभी हाल ही में सभी मोर्चा का जिलाध्यक्ष से मंडल अध्यक्ष का नया गठन किया है।पार्टी ने 2022 में नए जोश व जुनून से मैदान में उतरने का मन बना लिया है।

loksabha election banner

चुनाव करीब आने तक संगठन से लेकर मोर्चा तक सभी कार्य पूर्ण कर लिए जाएंगे। हालांकि, कुछ मोर्चो में पुराने लोगो को जगह न मिलने से नाराजगी दिख रही है लेकिन पार्टी नाराज लोगो को भी मनाने में जुटी है। वाराणसी जिले के हर मंडल में गुजरात से आए वरिष्ठ भाजपा नेता लगाए गए हैं, जो सभी कार्यकर्ताओं की मॉनिटरिंग कर रहे है।

भाजपा पार्टी वोटर लिस्ट के पेज से 30 मतदाताओं में से छह भाजपा कार्यकर्ता बनाकर उनके सहारे चुनाव जीतने की तैयारी में जुट गई है। गुजरात से लगभग 150 की संख्या में आए भाजपा पदाधिकारी बूथ, सेक्टर, मंडल के पदाधिकारियों लगातार वार्ता और संगठन को मजबूत बनाने में जुटे है।

भाजपा की ओर से विधानसभा चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पीएम के आगमन की भी तैयारी की जा रही है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में पीएम का वाराणसी दौरा भी शुरू होने जा रहा है। जबकि भाजपा के शीर्ष पदाधिकारियों का भी दौरा इस समय वाराणसी जिले में चल रहा है। जबकि सीएम भी नियमित वाराणसी और पूर्वांचल में विकास कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.