भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने गंगा में लगाई राष्ट्र कल्याण की डुबकी
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. महेद्रनाथ पाडेय ने मकर सक्रांति पर सोमवार को अस्सी घाट के सामने उस पार गगा स्नान किया।
By Edited By: Published: Mon, 15 Jan 2018 10:43 PM (IST)Updated: Sun, 21 Jan 2018 04:18 PM (IST)
जासं., वाराणसी : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. महेद्रनाथ पाडेय ने मकर सक्रांति पर सोमवार को अस्सी घाट के सामने उस पार गगा स्नान किया। गौरी केदारेश्वर का दर्शन और पूजा-आराधना के साथ केदारघाट पर पुरोहित को दान भी दिया। उन्होने कहा कि भारत कृषि प्रधान उत्सवो और परंपराओ का देश है तो काशी इसका केद्र है। मकर संक्रांति पर उलारायण सूर्य मे भाजपा परिवार के साथ गंगा स्नान और बाबा गौरी केदारेश्वर का पूजन कर काशी, प्रदेश व देश के कल्याण की कामना की।
उन्होने कहा स्नान के लिए उमड़ा रेला साबित करता है कि गगा पूर्ण शुद्ध है। वही भाजपा सरकार भी गगा प्रदूषण निवारण की दिशा मे कार्य कर रही है। विधायक रवीद्र जायसवाल व सुरेद्र नारायण सिह, एमएलसी केदारनाथ सिह, जिलाध्यक्ष हसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, प्रदेश कार्य समिति सदस्य डा. राकेश त्रिवेदी आदि थे। उधर, परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने ललिता घाट पर स्नान-दान कर मकर संक्रांति के विधान पूरे किए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें