Move to Jagran APP

BJP MLA अलका राय ने प्रियंका गांधी पर लगाया बाहुबली मुख्तार अंसारी को बचाने का आरोप

अलका राय ने कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी व पंजाब की कांग्रेस सरकार पर एक बार फिर से मुख्तार अंसारी को बचाने का आरोप लगाया है। एक वीडियो जारी कर उन्होंने प्रियंका गांधी से गुहार भी लगाई है कि आप स्वयं एक महिला हैं ऐसा कैसे कर सकती हैं?

By Abhishek sharmaEdited By: Published: Sun, 10 Jan 2021 05:38 PM (IST)Updated: Sun, 10 Jan 2021 07:10 PM (IST)
BJP MLA अलका राय ने प्रियंका गांधी पर लगाया बाहुबली मुख्तार अंसारी को बचाने का आरोप
प्रियंका गांधी व पंजाब की कांग्रेस सरकार पर एक बार फिर से मुख्तार अंसारी को बचाने का आरोप लगाया है।

गाजीपुर, जेएनएन। भाजपा विधायक अलका राय ने कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी व पंजाब की कांग्रेस सरकार पर एक बार फिर से मुख्तार अंसारी को बचाने का आरोप लगाया है। एक वीडियो जारी कर उन्होंने प्रियंका गांधी से गुहार भी लगाई है कि आप स्वयं एक महिला हैं, ऐसा कैसे कर सकती हैं? मुख्तार अंसारी खूंखार अपराधी है और यूपी में उसके ऊपर कई मुकदमे चल रहे हैं। उसे यूपी में भेजा जाए, ताकि न्याय मिल सके। इस आशय का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में सियासी विवाद को लेकर काफी सरगर्मी बनी रही।  

loksabha election banner

जारी वीडियो में उन्होंने कहा है कि यूपी की बीजेपी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी कि मुख्तार को पंजाब जेल से यूपी लाया जाए। इसकी नोटिस लेकर गाजीपुर पुलिस पंजाब गई थी, लेकिन वहां के अधिकारियों ने इसे स्वीकार नहीं किया। उन्होंने कांग्रेस सरकार और प्रियंका गांधी से निवेदन किया है कि कि ऐसे खूंखार अपराधियों को बचाने की कोशिश न की जाए उनको वहां से भेजा जाए ताकि कोर्ट में जो मुकदमा चल रहा है उसमें न्याय मिल सके।

भाजपा विधायक अलका राय इससे पहले भी एक पत्र लिखकर प्रियंका गांधी व पंजाब सरकार पर ऐसा आरोप लगा चुकी हैं। गाजीपुर व आजमगढ़ पुलिस कई बार वारंट लेकर पंजाब गई, लेकिन उन्हें बैरंग लौटना पड़ा है। हर बार रोपड़ जेल प्रशासन की तरफ से मेडिकल रिपोर्ट दिखाकर मुख्तार को यूपी पुलिस को नहीं सौंपा गया। 

यह भी पढ़ें BJP MLA अलका राय का पत्र वायरल, प्रियंका- राहुल और कांग्रेस पर मुख्‍तार को बचाने का आरोप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.