विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी में भाजपाइयों ने पर्यवेक्षक प्रांजल यादव पर लगाया धांधली का आरोप, सड़क पर धरना प्रदर्शन, रीकाउंट‍िंग की मांग

By Dhyan chandra SharmaEdited By: Abhishek sharma
Published: Wed, 28 Oct 2026 05:10 PM (IST)

वाराणसी स्नातक एमएलसी चुनाव में मतगणना के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पर्यवेक्षक प्रांजल यादव पर धांधली का आरोप लगाते हुए ...और पढ़ें

वाराणसी MLC चुनाव: भाजपा का पर्यवेक्षक पर धांधली का आरोप, सड़क पर प्रदर्शन और रीकाउंटिंग की मांग।

वाराणसी MLC चुनाव: भाजपा का पर्यवेक्षक पर धांधली का आरोप, सड़क पर प्रदर्शन और रीकाउंटिंग की मांग।

HighLights

  1. भाजपा कार्यकर्ताओं ने पर्यवेक्षक प्रांजल यादव पर धांधली का आरोप लगाया।

  2. एजेंटों की अनुपस्थिति में मतगणना शुरू होने पर विरोध प्रदर्शन।

  3. कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बैठकर रीकाउंटिंग की मांग की।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। स्‍नातक एमएलसी चुनाव के दौरान शाम को पहड़‍िया मंडी के बाहर हंगामा उस समय शुरू हो गया जब सपा और भाजपा कार्यकर्ताओं में कहासुनी शुरू हो गई। इसके बाद आरोप है क‍ि भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ काउंट‍िंंग स्‍थल की ओर बैर‍िकेड‍िंंग पार कर बढ़ने का प्रयास करने लगी तो पुल‍िस बल ने सभी को रोक द‍िया। इसके बाद मौके पर सभी सड़क पर ही बैठकर प्रदर्शन करने लगे। 

बैर‍िकेड‍िंग पर कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं ने चढ़ने की कोशि‍श की तो पुल‍िस ने सभी को वहां से हटाते हुए बैरीकेड से दूर कर द‍िया। इसके बाद आक्रोश‍ित कार्यकर्ता मौके पर प्रदर्शन करते हुए पर्यवेक्षक प्रांजल यादव और अख‍िलेश यादव के ख‍िलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। आरोप लगाया क‍ि सपा के पक्ष में भीतर काम हो रहा है।

भाजपा को हराने के ल‍िए पर्यवेक्षक काम कर रहे हैं। इसके बाद नारेबाजी और प्रदर्शन का दौर शुरू हुआ जो देर शाम तक जारी रहा। वहीं सुरक्षा कारणों से मौके पर पुलि‍स फोर्स भी बुला ली गई है। सभी को स्‍थल से 100 की दूर करने की ह‍िदायत जारी की गई है। 

वहीं इस बाबत भाजपा नेता जेपी सिंह ने आरोप लगाते हुए बताया कि मतगणना स्थल पर जब काउंटिंग शुरू हुई उसे वक्त हमारी पार्टी के एजेंट वहां मौजूद नहीं थे। बताया क‍ि नियम कानून को किनारे करते हुए वहां मौजूद चुनाव अधिकारी ने काउंटिंग शुरू कर दी जो क‍ि बेहद ही पक्षपात पूर्ण है, हम लोगों की मांग है कि चुनाव अधिकारी प्रांजल यादव को हटाया जाए तथा रिकाउंटिंग कराई जाए। 

यह भी पढ़ें : वाराणसी में स्‍नातक एमएलसी चुनाव में सपा प्रत्‍याशी आशुतोष स‍ि‍न्‍हा मतगणना में चौथे चरण में 7195 मतों से आगे