पहले पिता के खिलाफ लडे थे अब पुत्र के खिलाफ भी लड़ लेंगे, हरा कर भेजेंगे : रमाकांत यादव
सपा मुखिया के आजमगढ़ संसदीय सीट से चुनाव लड़ने के एलान के बाद इस सीट पर चार बार सांसद रह चुके भाजपा के पूर्व सांसद रमाकांत यादव के तेवर तल्ख रहे।
By Abhishek SharmaEdited By: Published: Sun, 24 Mar 2019 09:01 PM (IST)Updated: Sun, 24 Mar 2019 09:01 PM (IST)
आजमगढ़, जेएनएन। सपा मुखिया के आजमगढ़ संसदीय सीट से चुनाव लड़ने के एलान के बाद इस सीट पर चार बार सांसद रह चुके भाजपा के पूर्व सांसद रमाकांत यादव के तेवर तल्ख रहे। कहा कि मुलायम सिंह यादव ने आजमगढ़ की जनता को छला है, सांसद बनने के बाद उन्होंने आजमगढ़ क्षेत्र में आना तो दूर किसी से फ़ोन पर कोई बात तक नहीं की है। लोग मिलने जाते थे और मायूस वापस लौट आते थे।
आजमगढ़ की जनता यह समझ गई है कि यह लोग आजमगढ़ को चारागाह बना लिए हैं। इस बार जनता पीएम मोदी के नेतृत्व में इनको हरा कर भेजेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा अगर मुझे यहां से चुनाव लड़ाएगी तो हम जरूर चुनाव लड़ेंगे। पहले पिता मुलायम सिंह यादव के खिलाफ लडे थे अब पुत्र अखिलेश के खिलाफ भी लड़ लेंगे और आजमगढ़ की जनता इनको हरा कर भेजेगी। जनता जान गई है कि जैसा जीतने के बाद मुलायम सिंह यादव ने किया है यही हाल अखिलेश यादव का भी हो सकता है। पीएम नरेंद्र मोदी को दुबारा पीएम बनाने के लिए इन्हे यहां से हरा कर लौटाना जरूरी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें