विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी चुनाव: BJP ने काशी क्षेत्र में चुनावी तैयारी की तेज, 71 विधानसभा प्रभारियों के नाम की घोषणा

Published: Thu, 12 Nov 2026 10:17 PM (IST)

विधानसभा चुनाव की तैयारियों को गति देने के लिए भाजपा ने काशी क्षेत्र में संगठनात्मक तैयारी तेज कर दी है।

काशी क्षेत्र के 16 संगठनात्मक जिलों में 71 विधानसभा प्रभारियों की घोषणा की गई है।

काशी क्षेत्र के 16 संगठनात्मक जिलों में 71 विधानसभा प्रभारियों की घोषणा की गई है।

HighLights

  1. भाजपा ने विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज की।

  2. काशी क्षेत्र में 71 विधानसभा प्रभारी घोषित किए गए।

  3. प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति पर घोषणा।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। विधानसभा चुनाव की तैयारियों को गति देने के लिए भाजपा ने संगठनात्मक तैयारी को और तेज कर दिया है।

इसी क्रम में भाजपा काशी क्षेत्र के 16 संगठनात्मक जिलों व महानगर की 71 विधानसभा की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति पर काशी क्षेत्र अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने इसकी घोषणा कर दी है। काशी क्षेत्र अध्यक्ष की ओर से जारी सूची के अनुसार भदोही विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी प्रबुद्ध दुबे, ज्ञानपुर का आशु कांत चुनाहे, औराई सुरक्षित का राजकुमार जायसवाल को बनाया गया है।

इसी प्रकार जौनपुर में मछलीशहर सुरक्षित में जितेंद्र सिंह, मड़ियाहू का डा. जय प्रकाश दुबे, जफराबाद का राम प्रकाश दुबे, केराकत सुरक्षित का अमित पांडेय, बदलापुर का राकेश शुक्ला, शाहगंज का सुनील कुमार वर्मा, जौनपुर सदर का अखिलेश सिंह, मल्हनी का महेंद्र प्रजापति, मुगराबादशाहपुर का अरुण सिंह को, मीरजापुर में मीरजापुर नगर मनोज सोनकर, मझवां में श्रीनिवास चतुर्वेदी, चुनार आशुतोष चतुर्वेदी, मड़िहान से रमेश पटेल, वाराणसी में पिंडरा का सतीश दुबे, अजगरा सुरक्षित प्रेमसागर राजभर, शिवपुर प्रो. शोभनाथ यादव, रोहनिया का विनय श्रीवास्तव, सेवापुरी का हौशिला पाठक, उत्तरी का बृजनंदन सिंह, दक्षिणी का राजेंद्र दुबे, कैंट को रविचंद्र पांडेय को बनाया गया है।

गाजीपुर जिले के जखनियां सुरक्षित का सुभाष शुक्ला को, सैदपुर सुरक्षित का विनय मौर्य, गाजीपुर का पियूष वर्धन सिंह, जंगीपुर का बृजेश सिंह, जहूराबाद का अश्वनी त्रिपाठी को, मुहम्मदाबाद का उदय प्रताप सिंह पप्पू को, जमानिया का परमानंद को, चंदौली के मुगलसराय का चाणक्य त्रिपाठी, सकलडीहा का शैलेंद्र पांडेय मधुकर, सैयदराजा अखिलेश सिंह, चकिया सुरक्षित विजय वर्मा, सोनभद्र में घोरावल का अमित सिंह, राबर्टसगंज का संतोष खरवार, ओबरा सुरक्षित का अनिल तिवारी और दुद्धि सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र का संतोष शुक्ला को बनाया गया है।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।