विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी एमएलसी चुनाव में प्रेक्षक के खिलाफ हंगामा करने वाले पार्टी पदाध‍िकार‍ियों से भाजपा ने ही जताई असहमति

By Raghvendra Chandra ShuklaEdited By: Abhishek sharma
Published: Sat, 31 Oct 2026 01:34 PM (IST)

वाराणसी एमएलसी चुनाव मतगणना के दौरान प्रेक्षक के खिलाफ हुए हंगामे से भाजपा ने पल्ला झाड़ लिया है। पार्टी ने ...और पढ़ें

वाराणसी एमएलसी चुनाव: प्रेक्षक के खिलाफ हंगामे से भाजपा ने किया किनारा, कहा- पार्टी सहमत नहीं।

वाराणसी एमएलसी चुनाव: प्रेक्षक के खिलाफ हंगामे से भाजपा ने किया किनारा, कहा- पार्टी सहमत नहीं।

HighLights

  1. भाजपा ने वाराणसी एमएलसी चुनाव हंगामे से असहमति जताई।

  2. पार्टी ने कहा विरोध प्रदर्शन गाइडलाइन के अनुरूप नहीं था।

  3. क्षेत्रीय अध्यक्ष ने मतगणना प्रक्रिया पर संतोष व्यक्त किया।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। विधान परिषद सदस्य के वाराणसी खंड स्नातक सीट की मतगणना के दौरान मंडी समिति परिसर में चुनाव आयोग के प्रेक्षक प्रांजल यादव के खिलाफ पक्षपात का आरोप लगाकर हंगामा करने के मामले से भाजपा ने ही अपना पल्ला झाड़ लिया है।

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने कहा है कि यह विरोध प्रदर्शन पार्टी की गाइडलाइन के अनुरूप नहीं था। मौके पर कुछ लोगों ने ऐसा क्यों किया, यह नहीं मालूम। पार्टी उस विरोध प्रदर्शन से सहमत नहीं है। मतगणना की पूरी प्रक्रिया से पार्टी संतुष्ट है। आयोग ने सीसीटीवी के जरिये कड़ी सुरक्षा में मतगणना कराई, जहां गड़बड़ी की गुंजाइश ही नहीं थी।

खंड स्नातक चुनाव के चौथे चक्र की मतगणना के दौरान अचानक भाजपा प्रत्याशी केदारनाथ सिंह एवं उनके समर्थकों ने हंगामा कर दिया। वे खंड शिक्षक चुनाव के लिए आयोग की ओर से नियुक्त प्रेक्षक प्रांजल यादव पर मतगणना में धांधली कराने के आरोप लगाने गे, जबकि प्रांजल यादव स्नातक सीट के चुनाव प्रेक्षक थे ही नहीं।

हंगामा इस कदर बढ़ा कि भाजपाई सीधे पुलिस से ही भिड़ गए। कई थानों की फोर्स बुलानी पड़ी। धक्कामुक्की हुई, बैरिकेड को भी धक्का दिया गया। पुलिस ने किसी तरह उन सबको संभाला। हालांकि मौके पर मौजूद कई भाजपा नेता विरोध के स्पष्ट कारण तक नहीं बता सके थे। हर चरण में भाजपा पिछड़ती जा रही थी और इसे स्वीकारने के बजाए ऐसे मुद्दे को हवा देना खुद पार्टी के कई कद्दावर नेताओं को उचित नहीं लगा था। बताया जा रहा है कि संगठन ने इसे अनुचित व्यवहार माना है।

चुनाव आयोग के प्रेक्षक के खिलाफ किसी भी तरह के विरोध प्रदर्शन से भाजपा का कोई लेना देना नहीं है। मतगणना की पूरी प्रक्रिया से भाजपा संतुष्ट है। मतदाताओं का जो निर्णय आया, वह पार्टी का स्वीकार है।

-

अशोक चौरसिया, क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।