भाजपा ने बढ़ाया पिछड़ों का सम्मान : डा. के लक्ष्मण
भाजपा ने बढ़ाया पिछड़ों का सम्मान डा. के लक्ष्मण
भाजपा ने बढ़ाया पिछड़ों का सम्मान : डा. के लक्ष्मण
जागरण संवाददाता, वाराणसी : भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष डा. के. लक्ष्मण ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछड़ा वर्ग मोर्चा बना कर पिछड़े, शोषित, वंचित समाज को एक मंच पर लाकर संगठित करने का एक दिव्य प्रयास किया। सभी का सम्मान बढ़ाया। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने देश के लगभग सभी राज्यों से लेकर, देश के लगभग 800 जिलों व लगभग 12000 मंडलों तक मात्र कुछ वर्षों में विस्तार किया। यह भाजपा पर जनता का अटूट विश्वास ही है।
डा. लक्ष्मण भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा उत्तर प्रदेश के तीन दिवसीय प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन के बाद संबोधित कर रहे थे। होटल द अमाया में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप ने कहा कि भाजपा परिवार ने पिछड़े समाज के दर्जनों नेताओं को मंत्री, विधायक, सांसद बनाकर समूचे समाज का मान बढ़ाया। द्वितीय सत्र को श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर, तीसरे सत्र को प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य ने प्रशिक्षित किया। अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव, महामंत्री विनोद यादव, एमएलसी रामचंद्र प्रधान, अश्विनी पटेल, मनोज राजपूत आदि थे।