जनमानस में आयुर्वेद के प्रति विश्वास बढ़ा, भाजपा काशी क्षेत्र फेसबुक लाइव कार्यक्रम का आयोजन
जनमानस का आयुर्वेद की प्रति विश्वास बढ़ा है। भाजपा काशी क्षेत्र द्वारा आयोजित फेसबुक लाइव कार्यक्रम पद्मसभा में पद्मश्री प्रो. रामहर्ष सिंह ने कही।
वाराणसी, जेएनएन। भाजपा काशी क्षेत्र द्वारा आयोजित फेसबुक लाइव कार्यक्रम पद्मसभा की दसवीं कड़ी में शनिवार को राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति, बीएचयू आयुर्वेद संकाय के पूर्व संकाय प्रमुख पद्मश्री प्रो. रामहर्ष सिंह से वार्ता हुई। कहा कि जनमानस का आयुर्वेद की प्रति विश्वास बढ़ा है।
आयुर्वेद शरीर के साथ साथ मन की भी देखभाल करता है। आहार-विहार, आचार-विचार, व्यवहार का ध्यान रखता है। जिंदगी के हर आयाम को परिवर्तित करता है ताकि अच्छा जीवन जिया जा सके। आयुर्वेद शरीर के अंदर जो अग्नि (बायोलॉजिकल फायर) है, उसको ठीक करता है। शरीर के अंदर अग्नि ठीक रहेगी तो उस पर कोई वायरस काम नही करेगा। आयुर्वेद जनरल इम्यूनिटि की बात करता है, स्पेसिफिक इम्यूनिटी की बात नहीं करता है। आचार-विचार भी एक रसायन है उससे भी इम्यूनिटि बढ़ती है। प्रमाणिक एवं शोध परख पद्धति से दवाओं का विकास होना चाहिए। इम्यूनिटि बढ़ाने के लिए आयुर्वेद के रसायन तंत्र का विशेष महत्व है। कोरोना संक्रमण काल में इम्यूनिटि बढाने में गिलोय, अश्वगंधा, पिपली, तुलसी आदि का विशेष योगदान हो सकता है। कहा कि मोदी सरकार ने देश एवं विदेश में आयुर्वेद चिकित्सा को नयी पहचान दिलाई है। प्रो. रामहर्ष सिंह का जन्म मऊ जिले के कोपागंज में हुआ। वर्ष 2016 में पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के हाथों से पद्मश्री का सम्मान मिला। कार्यक्रम में आयोजन समिति के वैभव कपूर, रोहित कपूर, नवरतन राठी, संतोष सोलापुरकर, विजय गुप्ता, शशी कुमार आदि थे। वार्ताकार डा. नीरज खन्ना थे।
भाजपा नेता के भाई को मिली धमकी, मुकदमा दर्ज
भाजपा नेता के भाई को फोन पर मिली धमकी मामले में शुक्रवार की रात सिगरा पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। इसे साइबर सेल को हस्तांतरित कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार प्रकरण की पड़ताल की जा रही है। छोटी गैबी (सिगरा) निवासी भाजपा कैंट मंडल के कार्यकारिणी सदस्य नागेंद्र यादव के अनुसार एक दिन पूर्व उनके भाई को किसी अज्ञात ने फोन किया और बिना कारण बताए गाली-गलौज करने लगा। यहां तक कि जान से मारने की भी धमकी दी। नागेंद्र ने फोन लिया तो उनसे भी यही बर्ताव किया। अनहोनी की आशंका में भाजपा नेता ने स्थानीय पुलिस को तहरीर दी। सिगरा पुलिस ने बीती रात अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कर लिया।