Move to Jagran APP

भाजपा काशी क्षेत्र : सदस्यता संग पूर्वांचल में मत प्रतिशत बढ़ाने पर भाजपा का अधिक जोर

पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है कि किस तरह से संगठन की रीति-नीति संग सरकार की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जाएं।

By Edited By: Published: Tue, 16 Jul 2019 02:23 AM (IST)Updated: Tue, 16 Jul 2019 01:06 PM (IST)
भाजपा काशी क्षेत्र : सदस्यता संग पूर्वांचल में मत प्रतिशत बढ़ाने पर भाजपा का अधिक जोर
भाजपा काशी क्षेत्र : सदस्यता संग पूर्वांचल में मत प्रतिशत बढ़ाने पर भाजपा का अधिक जोर

वाराणसी, जेएनएन। भाजपा काशी क्षेत्र में सोमवार को दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत पीएम के संसदीय क्षेत्र में हुई। इसमें पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है कि किस तरह से संगठन की रीति-नीति संग सरकार की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जाएं। उन्हें भाजपा से आत्मीय तौर पर जोड़ें। पहड़िया स्थित सुरभि इंटरनेशनल होटल में आयोजित भाजपा के काशी क्षेत्र के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का उद्धाटन करते हुए प्रदेश के सह प्रभारी सुनील ओझा ने कहा कि यह प्रशिक्षण वर्ग नही बल्कि अभ्यास वर्ग है। आप सभी जानते हैं कि भारतीय जनता पार्टी में अभ्यास का कार्यक्रम सतत चलता रहता है।

loksabha election banner

निरंतर अभ्यास के ही कारण भाजपा हर क्षेत्र में कीर्तिमान और नए आयाम स्थापित करने में सफल हुई है। लोकसभा चुनाव की चर्चा करते हुए कहा कि यूपी में कोई मानने को तैयार नहीं था कि भाजपा जातीय समीकरण तोड़ पाएंगी लेकिन हमने सपा-बसपा के समीकरण ध्वस्त करते हुए अधिकाश सीटों पर 50 प्रतिशत से भी ज्यादा मत हासिल किए। तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की संगठनात्मक क्षमता एवं कार्यकताओं को दिए गए दिशा निर्देश से ही यह संभव हो पाया। अध्यक्षता करते हुए काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेशचंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि जो विश्व विजेता होता है वह अभ्यास नहीं छोड़ता। पीएम मोदी ने सबका साथ सबका विकास के नारे में अब सबका विश्वास जोड़ा है। संचालन क्षेत्रीय महामंत्री अशोक चौरसिया ने किया। प्रशिक्षण वर्ग में चार सत्र के अलावा समूह परिचर्चा के लिए छह समूह जनसंघ एवं भाजपा की महान विभुतियों के नाम पर बनाए गए थे।

नये भारत के निर्माण में हमारी भूमिका : द्वितीय सत्र की शुरुआत करते हुए मुख्य वक्ता के रुप में प्रदेश महामंत्री सलिल विश्नोई ने कहा कि गावों को शहरों जैसी सुविधाएं, कृषि, गरीबों के उत्थान, गौ-संवर्धन, शिक्षा का विकास, डिजिटल तकनीक के उपयोग पर बल, भ्रष्टाचार पर अंकुश, कुटीर उद्योग को बढ़ावा, पर्यावरण संरक्षण, गाव का विकास व स्वच्छता के प्रति जागरूकता आदि पर सरकार के कार्यो का विस्तार से वर्णन किया। इस सत्र की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. शिवनाथ यादव ने और क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ओमकार केशरी ने किया।

तृतीय सत्र में मुख्य वक्ता प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा ने पार्टी की कार्य पद्धति, विचारधारा, संगठनात्मक रचना, सामुहिकता, परस्पर समन्वय आदि पर प्रकाश डाला। कहा कि पार्टी किसी एक व्यक्ति की नहीं है। 11 करोड़ कार्यकर्ताओं की है आने वाले दिनों में 20 करोड़ कार्यकर्ताओं की होगी। अध्यक्षता प्रदेश मंत्री रामतेज पाडेय ने की व संचालन क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नागेंद्र रघुवंशी ने किया। चौथे सत्र में प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल ने कहा कि राजनीति के माध्यम से सत्ता तक पहुंचना एवं सत्ता के माध्यम से समाज की सेवा करना हमारा मत है। अध्यक्षता केंद्रीय राज्य मंत्री (दर्जा प्राप्त) कौशलैंद्र सिंह पटेल ने की व संचालन क्षेत्रीय महामंत्री काशी तिवारी ने किया।

प्रशिक्षण वर्ग में ये रहे शामिल : प्रशिक्षण वर्ग में प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य, महामंत्री गण गोविंद नारायण शुक्ल, विद्या सागर सोनकर, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर समेत जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, घमर्ेंद्र सिंह, दिलीप सिंह पटेल, आशिष सिंह बघेल, सुधीर मिश्रा, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, अनिता त्रिपाठी, वैभव कपूर, रणविजय सिंह, सुनीता सिंह, हैदर अब्बास चांद, अरुण सिंह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.