विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए केदार नाथ सिंह और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए डाॅ. प्रमोद मिश्रा भाजपा के बने उम्‍मीदवार

By Ashok Singh Edited By: Abhishek sharma
Published: Tue, 29 Sep 2026 01:56 PM (IST)

भाजपा ने वाराणसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से केदार नाथ सिंह और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. प्रमोद मिश्रा को विधान ...और पढ़ें

वाराणसी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने केदार नाथ सिंह और डॉ प्रमोद मिश्रा को बनाया उम्मीदवार।

वाराणसी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने केदार नाथ सिंह और डॉ प्रमोद मिश्रा को बनाया उम्मीदवार।

HighLights

  1. भाजपा ने वाराणसी विधान परिषद चुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किए।

  2. केदार नाथ सिंह स्नातक, डॉ. प्रमोद मिश्रा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से।

  3. वाराणसी में नामांकन प्रक्रिया शुरू, राजनीतिक सरगर्मी बढ़ी।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विधान परिषद चुनाव के लिए वाराणसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए केदार नाथ सिंह और वाराणसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए डा. प्रमोद मिश्रा को टिकट दिया है।

भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय प्रभारी और राज्यसभा सांसद तरुण चुग द्वारा जारी पत्र में इन दोनों की उम्‍मीदवारी की जानकारी दी गई है। इसके साथ ही प्रदेश में कुल छह उम्मीदवारों के नाम मंगलवार की दोपहर को जारी किए गए हैं।

वाराणसी खंड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के लिए मंगलवार को अधिसूचना जारी की गई। इसके साथ ही नामांकन की प्रक्रिया भी प्रारंभ हो गई। निर्वाचन अधिकारी कमिश्नर एस राजलिंगम ने सुबह 11 बजे अधिसूचना जारी करते हुए नामांकन की प्रक्रिया को शुरू किया।

list

दोपहर 1:00 बजे तक चार प्रत्याशियों ने स्नातक एमएलसी के लिए चालान का पैसा जमा कर नामांकन के लिए आवेदन पत्र लिया। इनमें तीन स्नातक और एक शिक्षक शामिल थे। इसके अलावा, 17 उम्मीदवारों ने चालान पत्र लिया, जिसमें 13 स्नातक और चार शिक्षक थे।

भाजपा की इस घोषणा से वाराणसी में राजनीतिक गतिविधियों में तेजी आ गई है। पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक दोनों ही उम्मीदवारों के समर्थन में जुट गए हैं। केदार नाथ सिंह और डा. प्रमोद मिश्रा की उम्मीदवारी को लेकर पार्टी में उत्साह का माहौल है।

भाजपा के लिए यह चुनाव महत्वपूर्ण है, क्योंकि वाराणसी में पार्टी की स्थिति को मजबूत करने के लिए यह एक अवसर है। पार्टी ने अपने उम्मीदवारों को लेकर जो रणनीति बनाई है, उससे यह स्पष्ट है कि वह चुनावी मैदान में पूरी तैयारी के साथ उतरने जा रही है।

इस चुनाव में भाजपा के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया है। चुनावी प्रचार में तेजी लाने के लिए पार्टी ने विभिन्न कार्यक्रमों की योजना बनाई है, जिसमें जनसभाएं और संवाद कार्यक्रम शामिल हैं।

यह भी पढ़ें : वाराणसी खंड स्नातक व शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी, चार लोगों ने लिया पर्चा तो 17 ने चालान