बीएचयू की प्रोफेसर सुमन जैन को मिला 'हिंदी गौरव सम्मान', 'जाग पियारी अब का सोवै' का लोकार्पण
नई दिल्ली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में बीएचयू की प्रो. सुमन जैन को 'हिंदी गौरव सम्मान' से सम्मानित किया गया। ...और पढ़ें

28 देशों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।
HighLights
प्रो. सुमन जैन को 'हिंदी गौरव सम्मान' से नवाजा गया।
यह सम्मान नई दिल्ली के विज्ञान भवन में प्रदान किया गया।
उनकी पुस्तक 'जाग पियारी अब का सोवै' का लोकार्पण भी हुआ।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में शनिवार को आयोजित भारत रत्न अटल, हिंदी, राष्ट्रवाद और सुशासन विषयक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में बीएचयू के महिला महाविद्यालय की हिंदी विभाग की आचार्या प्रो. सुमन जैन को हिंदी गौरव सम्मान से अलंकृत किया गया।
विश्व हिंदी परिषद, भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद और भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सम्मेलन में उनकी पुस्तक जाग पियारी अब का सोवै का लोकार्पण भी किया गया।
इसमें 28 देशों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। प्रो. जैन को यह सम्मान फिजी गणराज्य के उच्चायुक्त जगन्नाथ सामी, पूर्व सांसद केसी त्यागी, डा. विपिन कुमार, पूर्व गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी, रश्मि सलूजा, संजय पासवान, अनिल ठाकुर और रवि कुमार अय्यर ने प्रदान किया।
इस अवसर पर प्रो. जैन ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी से जुड़ी स्मृतियां साझा करते हुए कहा कि अटलजी ने संसद में उनके पिता आचार्य शरद कुमार साधक की पुस्तक नए युग का सूत्रपात का अपने हाथों से लोकार्पण किया था। आज उन्हीं के व्यक्तित्व, विचारों और कार्यों की प्रेरणा को याद करना ऐतिहासिक क्षण है।