BHU में आज 'रामायणी सम्मान समारोह', गोस्वामी तुलसीदास जयंती पर 28 विभूतियों को मिलेगा सम्मान
गोस्वामी तुलसीदास जयंती पर बीएचयू में रामायण रिसर्च काउंसिल 28 विभूतियों को 'रामायणी सम्मान' प्रदान करेगी। इस समारोह में भजन सम्राट अनूप जलोटा समेत कई गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे।

काशी हिंदू विश्वविद्यालय। (तस्वीर- फाइल)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, वाराणसी। रामायण रिसर्च काउंसिल के तत्वावधान में गोस्वामी तुलसीदास की जयंती के पावन अवसर पर श्रावण शुक्ल सप्तमी 19 अगस्त बुधवार को बीएचयू के मालवीय मूल्य अनुशीलन केंद्र में रामायणी सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।
इसमें चयनित 28 विभूतियों को रामायण सम्मान प्रदान किया जाएगा। यह जानकारी समारोह के संयोजक, काउंसिल के ट्रस्टी डा. देवदत्त शर्मा (सेवानिवृत्त आइएएस) ने दी।
उन्होंने बताया कि आयोजन बुधवार की सुबह 11:30 बजे से आरंभ होगा। इसमें लोकप्रिय भजन सम्राट पद्मश्री अनूप जलोटा, हरिद्वार में कनखल से महर्षि योगी मधुसूदन (संस्थापक, महर्षि योग आश्रम), रामायण रिसर्च काउंसिल के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी के अध्यक्ष अजय भट्ट (सांसद, नैनीताल), छत्तीसगढ़ में सरगुजा से सांसद चिंतामणि महाराज, पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे, काशी हिंदू विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अजित चतुर्वेदी, श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के पूर्व अध्यक्ष पद्मश्री आचार्य डा. हरिहर कृपालु त्रिपाठी महाराज, शिक्षाविद् पद्मभूषण प्रो. देवी प्रसाद द्विवेदी, प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य प्रो. चंद्रमौली उपाध्याय, रामायण रिसर्च काउंसिल की प्रभारी साध्वी प्रज्ञा भारती आदि बहुत से विशिष्टजन उपस्थित रहेंगे।
