विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी में भोजपुरी गायक रितेश पांडेय से मांगी दस लाख की रंगदारी, सिंगर ने थाने में दर्ज कराया मुकदमा

Published: Sun, 20 Sep 2026 03:06 AM (IST)

भोजपुरी गायक और अभिनेता रितेश पांडेय को एक बदमाश ने फोन कर दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी और रुपये ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. भोजपुरी गायक रितेश पांडेय को मिली रंगदारी की धमकी।

  2. बदमाश ने फोन पर दस लाख रुपये की मांग की।

  3. सारनाथ थाने में बुलबुल यादव के खिलाफ केस दर्ज।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। भोजपुरी गायक और अभिनेता रितेश पांडेय को शुक्रवार को एक बदमाश ने फोन कर दस लाख की रंगदारी मांगी। रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। रितेश ने मामले में सारनाथ थाने में बुलबुल यादव और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रितेश पांडेय सारनाथ के तिलमापुर में रहते हैं। पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने बताया कि उन्हें एक नंबर से फोन आया और उसने खुद को बुलबुल यादव बताया और गाली गलौज करने लगा। साथ ही उसने दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी और मना करने पर जान से मरवा कर फेंकवाने की धमकी दी।

जिसके बाद गायक डरे सहमे हुए हैं। उन्होंने जांच कर रंगदारी मांगने वाले पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मामले में कार्यवाहक थाना प्रभारी अनूप शुक्ला ने बताया कि रंगदारी मांगने और धमकी देने का केस दर्ज किया गया है। जल्द ही धमकी देने वाले को पकड़कर जेल भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें- काशी विश्वनाथ धाम में जाम से मिलेगी मुक्ति, 2 किमी का दायरा होगा 'नो व्हीकल जोन', चलेंगी 100 गोल्फ कार्ट