विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

काशी विश्वनाथ धाम में जाम से मिलेगी मुक्ति, 2 किमी का दायरा होगा 'नो व्हीकल जोन', चलेंगी 100 गोल्फ कार्ट

Published: Sun, 20 Sep 2026 01:39 AM (IST)

काशी विश्वनाथ धाम के आसपास वाहनों का दबाव कम करने और श्रद्धालुओं को जाम से राहत दिलाने के लिए ट्रैफिक ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. काशी विश्वनाथ धाम के 2 किमी दायरे में नो व्हीकल जोन।

  2. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 100 गोल्फ कार्ट की व्यवस्था होगी।

  3. स्थानीय दोपहिया वाहनों को पास के साथ प्रवेश की छूट।

जेपी पांडेय, वाराणसी। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के आसपास वाहनों का दबाव कम करने और दर्शनार्थियों को जाम से राहत दिलाने के लिए ट्रैफिक पुलिस दो किलोमीटर के दायरे में आटो व ई-रिक्शा समेत तीन-चार पहिया वाहनों का प्रवेश वर्जित करने जा रही है। मंदिर तक जाने के लिए गोल्फ कार्ट की व्यवस्था रहेगी।

स्थानीयजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दो पहिया वाहनों को छूट दी जाएगी, इसके लिए उनके पास बनेंगे। ट्रैफिक पुलिस सभी स्थितियों का आकलन कर रही है। एक निजी एजेंसी से भी सर्वे का विचार है। गौदौलिया चौराहे से मैदागिन के बीच नो व्हीकल जोन पहले से घोषित है। दो पहिया वाहनों के अलावा अन्य वाहनों के जाने पर रोक है।

सुबह सात से रात 10 बजे तक सिर्फ वीआइपी और विशेष वाहनों को जाने की छूट रहती है। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ और वाहनों के बढ़ते दबाव को देखते हुए इस दायरे को बढ़ाने पर विचार किया जा रहा।

एडीसीपी ट्रैफिक अंशुमान मिश्र के अनुसार प्रस्तावित व्यवस्था में बेनियाबाग तिराहा, लक्सा-गुरुबाग तिराहा और सोनारपुरा की ओर से आने वाले आटो व ई-रिक्शा रोकने के लिए स्थान बनाए जाएंगे। इससे आगे मंदिर तक गोल्फ कार्ट चलेगी। अभी मैदागिन से गोदौलिया चौराहे के बीच 15 गोल्फ कार्ट संचालित हैं, इनकी संख्या 100 तक करने का विचार है।

यह भी पढ़ें- वाराणसी में दौड़ेंगी 250 नई AC इलेक्ट्रिक बसें, शहर से गांव तक मजबूत होगी परिवहन कनेक्टिविटी