Move to Jagran APP

Ballia में हर्ष फायरिंग के दौरान भोजपुरी गायक Golu Raja को लगी गोली, साथी कलाकार ले गए बक्सर

बलिया जिले में एक भाजपा नेता के यहां हर्ष फायरिंग में भोजपुरी गायक गोलू राजा को लगी गोली हालत गम्भीर होने पर गायक को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। करीबी लोग इलाज न मिलने पर घायल को बक्सर ले गए।

By Abhishek SharmaEdited By: Published: Tue, 27 Oct 2020 12:23 AM (IST)Updated: Tue, 27 Oct 2020 10:26 AM (IST)
Ballia में हर्ष फायरिंग के दौरान भोजपुरी गायक Golu Raja को लगी गोली, साथी कलाकार ले गए बक्सर
भाजपा नेता के यहां हर्ष फायरिंग में भोजपुरी गायक गोलू राजा को लगी गोली।

बलिया, जेएनएन। गड़वार थाना क्षेत्र के महातमपुर में देर रात करीब 11 बजे एक कार्यक्रम के दौरान भोजपुरी गायक व अभिनेता गोलू राजा को गोली लग गई। भाजपा नेता के घर हो रहे कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग के दौरान बांह में गोली लगने की सूचना है। घटना के बाद घायल गोलू को इलाज के लिए मऊ ले जाया गया, लेकिन वहां इलाज की सुविधा नहीं मिल सकी तो उसके सहयोगी लेकर बक्सर चले गए। हर्ष फायरिंग में गोली लगने की लगातार दूसरे दिन घटना सामने आई है।

loksabha election banner

गोलू राजा के सहयोगी सत्यजीत सरकार ने बताया कि महातमपुर में युवा भाजपा नेता के यहां जन्मदिन का कार्यक्रम था। वहां हर्ष फायरिंग भी हो रही थी। हालांकि कई बार फायरिंग करने से मना किया गया, लेकिन कोई रुकने को तैयार नहीं था। आखिरकार जिस बात का डर था वही हो गया। जन्मदिन पार्टी के दौरान ही हर्ष फायरिंग में गोलू राजा को गोली लग गई।

घटना के बाद वहां चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। फायरिंग करने वाले मौके से फरार होने लगे। उधर, बांह में गोली लगने से घायल गोलू को तुरंत अस्पताल ले जाने की तैयारी होने लगी। इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल नहीं ले जाकर मऊ ले जाया गया, लेकिन वहां किसी निजी अस्पताल ने भर्ती नहीं लिया। इसके बाद गोलू के सहयोगी उसे लेकर बक्सर चले गए। बता दें कि रविवार को भी बहेरी में हर्ष फायरिंग के दौरान एक किशोर को गोली लग गई थी। लगातार दूसरे दिन ऐसी घटना सामने आई है। जाहिर सी बात है इससे कानून व्यवस्था पर कड़े सवाल तो उठेंगे ही।

बोले थानाअध्‍यक्ष

एक जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में हुई फायरिंग में किसी गायक को गोली लगने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचा और गायक से सम्पर्क करने का प्रयास किया, लेकिन सम्पर्क नहीं हो पाया है। मामले की जांच की जा रही है। दोषी पर कड़ी कार्रवाई होगी। -अनिल चंद तिवारी, थानाध्यक्ष, गड़वार।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.