विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीपावली की आतिशबाजी का धुआं छटा नहीं पूर्वांचल के खेतों में क‍िसान जलाने लगे पराली

By Raghvendra Chandra Shukla Edited By: Abhishek sharma
Published: Tue, 17 Nov 2026 11:32 AM (IST)

दीपावली के बाद वाराणसी में आतिशबाजी के धुएं से पहले ही खराब हुई हवा की गुणवत्ता अब खेतों में पराली ...और पढ़ें

दीपावली के बाद पूर्वांचल में पराली जलाने से बढ़ा वायु प्रदूषण का खतरा।

दीपावली के बाद पूर्वांचल में पराली जलाने से बढ़ा वायु प्रदूषण का खतरा।

HighLights

  1. दीपावली के बाद वाराणसी में AQI 200 से ऊपर है।

  2. राजातालाब और अराजी लाइन में किसानों ने पराली जलाई।

  3. पराली जलाने से धुंध और वायु प्रदूषण गंभीर हुआ।

जागरण संवाददाता, वाराणसी (राजातालाब)। दीपावली के दौरान हुए आतिशबाजी के धुएं के वजह से 200 से ऊपर चल रहा एक्यूआइ (वायु गुणवत्ता सूचकांक) अभी घटा नहीं और खेतों में पराली जलाकर इसे और बढ़ाने की तैयारी कर ली गई है।

सोमवार को राजातालाब के साथ ही अराजी लाइन विकास खंड के गांवों में पराली जलाई गई। सेवापुरी विकास खंड का भी यही हाल है। कई किसानों ने खेतों में ही धान के डंठल जला दिए। इस वजह से वायु प्रदूषण की स्थिति और भी गंभीर हो गई।

आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के लालपुर तथा सेवापुरी विकासखंड क्षेत्र के भीखमपुर गांव के सिवान (ताल) में कुछ किसानों ने अपने खेतों में धान के डंठल को जलाया। धान की फसल को ट्रैक्टर द्वारा थ्रेसरिंग करने के उपरांत खेतों में पराली था जिसे जलते हुए देखा गया। कुछ किसान, धान की पराली में आग लगा दे रहे हैं।

इससे काफी मात्रा में उठ रहे धुआं से आसपास के क्षेत्र में धुंध जैसी िस्थति बन गई है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार पराली जलाने से बेहतर है कि इसका इस्तेमाल चारा के रूप में किया जाए। पराली जलाने से आम जन के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ रहा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।