विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

क्यों वर्ल्ड फेमस है बनारसी साड़ी? रेखा से लेकर दीपिका तक कई सिलेब्रिटीज की है पहली पसंद

By Sachin sharmaEdited By: Sachin Sharma
Published: Sat, 12 Sep 2026 03:10 PM (IST)

काशी की विश्व प्रसिद्ध बनारसी सिल्क साड़ी भारतीय विरासत और शाही सौंदर्य का प्रतीक है, जिसकी बुनाई कला सदियों पुरानी है।

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. बनारसी साड़ी भारतीय विरासत और शाही सौंदर्य का उत्कृष्ट उदाहरण है।

  2. बुनाई कला मुगल काल से, मुख्य रूप से हथकरघे पर होती है।

  3. रेखा, दीपिका जैसी हस्तियां बनारसी साड़ी को बेहद पसंद करती हैं।

सचिन शर्मा, लखनऊ। Banarasi Silk Saree काशी केवल अपने गंगा घाटों या मंदिरों के लिए ही प्रसिद्ध नहीं है। बल्कि यह विश्व प्रसिद्ध 'बनारसी सिल्क साड़ी' की जन्मभूमि भी है। सदियों पुरानी यह कला भारतीय विरासत, शाही सौंदर्य और अद्वितीय कारीगरी का उत्कृष्ट उदाहरण है। बनारसी साड़ी हर भारतीय महिला के पहनावे का एक गौरवशाली हिस्सा मानी जाती है।

इतिहास और बुनाई कला

Banarasi Saree History बनारसी सिल्क साड़ी कला का इतिहास सदियों पुराना है। मुगल काल के दौरान इस कला को एक नई पहचान मिली, जब फारसी कारीगरी और भारतीय बुनकारी शैलियों का अद्भुत संगम हुआ। इन साड़ियों की सबसे बड़ी विशेषता इनकी बुनाई प्रक्रिया है, जो आज भी मुख्य रूप से हथकरघे यानी हैंडलूम पर की जाती है। एक साधारण बनारसी साड़ी को तैयार करने में 15 दिन से लेकर कई महीनों तक का समय लग सकता है।

saadi

क्या है बनारसी साड़ी की खासियत?

वाराणसी सिल्क साड़ी अपनी समृद्ध बुनाई और बारीक डिजाइनों के लिए पहचानी जाती है। कुछ साड़ियों में असली सोने और चांदी के धागों (जरी) का इस्तेमाल करके जटिल डिजाइन उकेरे जाते हैं। कुछ साड़ियों पर बेल-बूटे, शिकारगाह (शिकार के दृश्य), कलगा, लतीफ़ा और अमरु (फूल-पत्तियों की आकृतियां) के डिजाइन बनाए जाते हैं। इनका साड़ियों का सिल्क इतना शुद्ध और घना होता है कि यह साड़ी को एक शाही वजन और नेचुरल चमक बनाती करता है।

कितनी महंगी हो सकती है बनारसी साड़ी?

Banarasi Saree Price शुद्ध हाथ से बुनी सामान्य बनारसी साड़ी 6000 से 12000 तक शुरू होती है। कढ़वा, टिशू या भारी मीनाकारी साड़ियों की कीमत 15000 से 50 हजार तक होती है। दुर्लभ जांदानी या असली सोने-चांदी की जरी और शुद्ध रेशम वाली कस्टम-मेड हेरिटेज साड़ियां 50 हजार से 2 लाख तक हो सकती हैं।

कितने तरीके की होती हैं बनारसी साड़ियां

  • बनारसी साड़ियों को मुख्य रूप से चार कैटेगरी में बांटा गया है।
  • कतान सिल्क शुद्ध रेशम के धागों से बनी बेहद टिकाऊ और शाही साड़ी।
  • जॉर्जेट: हल्का और आधुनिक लुक देने वाला बनारसी सिल्क।
  • शैटिर: समकालीन और रोज़मर्रा के अवसरों के लिए उपयुक्त।
  • ऑर्गेंजा (कोरा): जरी के साथ बारीक और पारदर्शी बुनाई वाली साड़ी।

इन बड़ी हस्तियों ने पहनी है बनारसी साड़ी

पारंपरिक और भारी जरी वाली बनारसी साड़ियों के लिए बॉलीवुड सेलिब्रिटी रेखा का नाम सबसे पहले आता है। दीपिका पादुकोण ने अपनी शादी की पहली सालगिरह पर सब्यसाची द्वारा डिजाइन की गई लाल बनारसी साड़ी पहनी थी।

अनुष्का शर्मा ने अपनी शादी के रिसेप्शन में पारंपरिक लाल रंग की खूबसूरत बनारसी साड़ी पहनी थी, जिसके साथ उन्होंने भारी आभूषण कैरी किए थे। विद्या बालन को भारतीय हैंडलूम और विशेष तौर पर साड़ियों से बहुत लगाव है, और उनके पास बेहतरीन बनारसी साड़ियों का कलेक्शन है।

deepika

ओडीओपी ने दिलाई नई पहचान

उत्तर प्रदेश सरकार की एक जनपद एक उत्पाद योजना के तहत वाराणसी की प्रसिद्ध बनारसी साड़ी को वैश्विक पहचान और आर्थिक मजबूती मिली है। इस योजना से वाराणसी के स्थानीय कारीगरों की पारंपरिक कला को बढ़ावा देने का मौका मिला है। साथ ही उनकी कमाई भी पहले से कहीं बेहतर हुई है।

यह भी पढ़ें- आजमगढ़ की 'ब्लैक पॉटरी' को क्यों कहा जाता है काला सोना? 300 साल पुराना है इतिहास