विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

150000 रुपये की खास पश्मीना शॉल ने खींचा सबका ध्यान, बनारस महोत्सव में सजा सर्दियों का शाही बाजार

Published: Thu, 26 Nov 2026 06:15 AM (IST)

बनारस महोत्सव हस्तशिल्प मेले में 150 रुपये से लेकर डेढ़ लाख रुपये तक की पश्मीना शॉल सहित विभिन्न ऊनी उत्पाद उपलब्ध हैं।

सांस्कृतिक संकुल में लगी प्रदर्शनी में ऊनी वस्त्रो की खरीददारी करते लोग

सांस्कृतिक संकुल में लगी प्रदर्शनी में ऊनी वस्त्रो की खरीददारी करते लोग

HighLights

  1. बनारस महोत्सव में 150 रुपये से महंगे ऊनी उत्पाद उपलब्ध।

  2. कश्मीरी पश्मीना शॉल, मुरादाबाद कंबल, हरिद्वार ब्लेजर मुख्य आकर्षण।

  3. चांगथांगी बकरियों के ऊन से बनी पश्मीना शॉल विशेष मांग में।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। कहीं 150 रुपये में ऊनी लोअर और स्वेटर तो कहीं डेढ़ लाख रुपये की पश्मीना शॉल। बनारस महोत्सव हस्तशिल्प मेले में सर्दियों की खरीदारी के लिए बजट से लेकर शौक तक के विकल्प मौजूद हैं। सांस्कृतिक संकुल, चौकाघाट में लगे मेले में कश्मीर की पारंपरिक कारीगरी खास आकर्षण बनी हुई है। यहां से सीधे पहुंचे कारोबारी हल्के ऊनी परिधानों से लेकर बारीक बुनावट वाली महंगी शाल तक लेकर आए हैं।

इनके अलावा मुरादाबाद के कंबल और हरिद्वार के ब्लेजर भी खरीदारों को लुभा रहे हैं। मेले में अलग-अलग राज्यों की पारंपरिक कारीगरी और आधुनिक जरूरतों के अनुरूप तैयार किए गए कपड़ों का संगम देखने को मिल रहा है। कम कीमत में सर्दियों की जरूरत पूरी करने वाले उत्पादों से लेकर शौक पूरा करने वाले महंगे हस्तनिर्मित परिधानों तक की मौजूदगी खरीदारों को अपनी ओर खींच रही है।

82523727 (1)

कश्मीरी कारोबारी शाहिद के स्टॉल पर पश्मीना, कानी, अस्मा कानी और चिनार पत्ती की डिजाइन वाली साड़ियों व शॉल की कई वैरायटी उपलब्ध हैं। इनकी कीमत 600 रुपये से शुरू होकर डेढ़ लाख रुपये तक है। शाहिद बताते हैं कि वह सीधे कश्मीर से उत्पाद लेकर आए हैं। हल्के और पतले दिखने वाले ऊनी कपड़ों में भी अच्छी गर्माहट होती है। यही इनकी खासियत है। उनके स्टॉल पर 150 रुपये से ऊनी लोअर और स्वेटर भी उपलब्ध हैं।

शाहिद के अनुसार, हस्तशिल्प मेले छोटे कारोबारियों के लिए रोजगार का अच्छा माध्यम हैं। कारोबारी छह महीने अलग-अलग शहरों में लगने वाले मेलों में उत्पाद बेचते हैं, जबकि शेष समय अपने घर पर रहकर उत्पादन या दूसरे काम करते हैं। इससे उन्हें सालभर रोजगार का अवसर मिलता है।

82523729 (1)

कम सर्दी वाली एसी ब्लैंकेट और ब्लेजर की भी मांग

मुरादाबाद के मोहम्मद उस्मान के स्टाल पर 300 से चार हजार रुपये तक की एसी ब्लैंकेट उपलब्ध हैं। हल्की ठंड में इस्तेमाल होने वाले इन कंबलों की मांग है। कश्मीर के फारूक के यहां एक से चार हजार रुपये तक के ऊनी सूट मिल रहे हैं। वहीं, हरिद्वार के विशाल के स्टाल पर 2800 रुपये तक के ब्लेजर उपलब्ध हैं। उनका कहना है कि ग्राहकों को निर्धारित मूल्य पर 30 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है।

चांगथांगी बकरियों के महीन बालोें से तैयार पश्मीना शॉल की मांग अधिक

कश्मीरी स्टाल पर पश्मीना, चिनार पत्ती, कानी और अस्मा कानी की डिजाइन वाली साड़ियों और शाल की कई वैरायटी उपलब्ध हैं। इनकी कीमत 600 रुपये से लेकर डेढ़ लाख रुपये तक है।

लद्दाख के ऊंचे पहाड़ों में पाई जाने वाली चांगथांगी बकरियों के महीन अंदरूनी ऊन को साफ करके, कातकर और पारंपरिक तरीके से बुनकर तैयार की जाने वाली पश्मीना शाल की विशेष मांग है। इसकी महीन बनावट, हल्कापन और गर्माहट इसे खास बनाती है। पारंपरिक कश्मीरी कारीगरी के शौकीन ग्राहक इन उत्पादों को देखने और खरीदने पहुंच रहे हैं।

यह भी पढ़ें- कनैली दंगल में दांव-पेंच: गोरखपुर की सविता ने वाराणसी की अनीता को हराया, दुर्लभ-तेज के बीच बराबरी का मुकाबला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।