वाराणसी में आटो में छूटा नकदी, जेवरात से भरा बैग, ढूंढ़कर पुलिस ने पीड़ित को लौटाया
वाराणसी पुलिस ने एक महिला का ऑटो में छूटा नकदी और जेवरात से भरा बैग ढूंढकर लौटा दिया। यूपीआई भुगतान ...और पढ़ें

वाराणसी पुलिस की तत्परता, ऑटो में छूटा महिला का लाखों का बैग सुरक्षित लौटाया।
HighLights
महिला का नकदी और जेवरात से भरा बैग ऑटो में छूटा।
वाराणसी पुलिस ने यूपीआई की मदद से ऑटो चालक को खोजा।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महिला को उसका बैग लौटाया।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। चितईपुर पुलिस ने एक महिला का आटो में छूटा बैग ढूढ़कर लौटा दिया। महिला ने यूपीआइ के जरिए आटो चालक को टेंपो किराए का भुगतान किया था। पुलिस तक मामला पहुंचा तो यूपीआइ से भुगतान किए जाने की जानकारी होने पर पुलिस को आटो चालक को मोबाइल नंबर मिल गया। पुलिसकर्मी आटो चालक से बात किए तो महिला का छूटा बैग सुरक्षित मिल गया।
पुलिस के अनुसार प्रतापगढ़ निवासी दुर्गावती किसी कार्य से वाराणसी आई थीं। कैंट स्टेशन से उन्होंने अपने गंतव्य स्थल नेवादा, सुंदरपुर जाने के लिए आटो किया, लेकिन बैग गाड़ी में भूल गईं। उन्हें बैग की याद आई तो आटो चालक जा चुका था। बैग में लगभग 20 ग्राम सोने के आभूषण और 25 हजार की नकदी सहित अन्य सामान थे।
पीड़िता की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक राकेश गौतम ने चौकी प्रभारी आदित्य कुमार मिश्रा और महिला उपनिरीक्षक रंजीता यादव को बैग बरामद करने की जिम्मेदारी सौंपी तो पुलिस ने जांच में तकनीक का सहारा लिया तो सफलता मिली गई। दुर्गावती ने बैग सुरक्षित मिलने पर पुलिस का आभार जताया है।
