विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी सह‍ित पूर्वांचल में कोहरे की ब‍िछने लगी चादर, पछुआ का जोर ग‍िराएगा पारा

By abhishek sharma Edited By: Abhishek sharma
Published: Mon, 23 Nov 2026 11:24 AM (IST)

वाराणसी और पूर्वांचल में अक्वान चक्रवात के बाद मौसम बदल रहा है, सुबह घना कोहरा और दिन में धूप दिख रही है। आने वाले दिनों में पछुआ हवाओं और पहाड़ों पर बर्फबारी से ठंड और गलन बढ़ने की संभावना है, जिससे पारा गिरेगा।

वाराणसी पूर्वांचल में कोहरे की चादर, पछुआ हवाएं बढ़ाएंगी ठंड।

वाराणसी पूर्वांचल में कोहरे की चादर, पछुआ हवाएं बढ़ाएंगी ठंड।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। पूर्वांचल सह‍ित वाराणसी में मौसम का रुख लगातार बदलाव की ओर है। अकवान चक्रवात का असर खत्‍म होने के साथ ही वातावरण में नमी का असर कुछ बना होने के बीच पारे में कुछ इजाफा तो है लेक‍िन वातावरण में आगामी द‍िनों में पछुआ का जोर गलन का असर भी लाएगा और वातावरण में ठंडक का असर व्‍यापक भी होगा। 

बीते चौबीस घंटों में अध‍िकतम तापमान 26.6°C दर्ज क‍िया गया जो सामान्‍य से 1.5 ड‍िग्री कम रहा। न्‍यूनतम तापमान 16.8°C दर्ज क‍िया गया जो सामान्‍य से 3.8 ड‍िग्री अध‍िक रहा। इस दौरान आर्द्रता न्‍यूनतम 86% और अध‍िकतम 89% दर्ज की गई। वातावरण में कोहरे का असर सुबह से ही बना रहा और द‍िन चढ़ने के साथ ही वातावरण में धूप का असर होने पर कोहरा छंट भी गया। शहर में हल्‍का तो अंचलों में कोहरा सघन बना रहा। 

मौस वि‍भाग ने पूर्व में ही सोमवार को कोहरा घना होने का अनुमान जताया था और उसी अनुरूप सुबह कोहरे का असर भी बना रहा। द‍िन चढ़ने के साथ ही वातावरण में नमी का असर भी चढ़ा और धूप के बीच ही वातावरण में पारा भी चढ़ा। हालांकि‍ ठंडक का असर सुबह तीन बजे से ही बना रहा।

इसके बाद गुनगुनी धूप ने लोगों को राहत दी। इसके अलावा आने वाले द‍िनों में पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर होने के बाद मैदानी क्षेत्रों में भी गलन भरी हवाओं का दौर होगा और ठंडक का असर लोगों को गलन का भी अहसास कराएगा। इसी के साथ ही पूर्वांचल का मौसम गलन की चादर से घ‍िर जाएगा।  

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।