गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी सपत्नी पहुंचे बाबा काशी विश्वनाथ दरबार
वाराणसी में गुरुवार को गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी अपनी पत्नी के साथ काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा का विधि विधान से दर्शन पूजन किया।
By Abhishek SharmaEdited By: Published: Thu, 07 Feb 2019 06:59 PM (IST)Updated: Thu, 07 Feb 2019 06:59 PM (IST)
वाराणसी, जेएनएन। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी अपनी पत्नी के साथ गुरुवार को काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। यहां मंदिर अर्चक टेक नरायण के आचार्यत्व में मुख्यमंत्री ने 5 ब्राहमणों द्वारा षोड़षोपचार पूजन और काशी विश्वनाथ का दर्शन किया। इसके साथ ही माथे पर बाबा का त्रिपुण्ड लगवाया। इस दौरान उन्होंने मंदिर को निहारा। बाबा दरबार में मत्था टेककर मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी काफी खुश थे। मंदिर न्यास अध्यक्ष आचार्य अशोक द्विवेदी उनको लेकर मंदिर गेस्ट हाउस गये। जहां कुछ समय बातचीत के बाद बाबा प्रसाद व अंग वस्त्र मुख्यमंत्री को भेंट किया। इसके बाद विजय रूपानी और उनकी पत्नी ज्ञानवापी और गंगा आरती में भी शामिल हुए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें