Move to Jagran APP

Azamgarh Lok Sabha by Election 2022 : दस प्रत्याशियों की जमानत जब्त, तीन हजार का नहीं छू पाए आंकड़ा

आजमगढ़ सदर संसदीय सीट के लिए हुए लोकसभा उप चुनाव में भाजपा सपा व बसपा को छोड़ अन्य 10 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। जिनके जमानत जब्त हुई वे तीन हजार का भी आंकड़ा नहीं छू सके।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Sun, 26 Jun 2022 10:07 PM (IST)Updated: Sun, 26 Jun 2022 11:26 PM (IST)
Azamgarh Lok Sabha by Election 2022 : दस प्रत्याशियों की जमानत जब्त, तीन हजार का नहीं छू पाए आंकड़ा
दस प्रत्याशियों की जमानत जब्त, तीन हजार का नहीं छू पाए आंकड़ा

जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : आजमगढ़ सदर संसदीय सीट के लिए हुए उप चुनाव में भाजपा, सपा व बसपा को छोड़ अन्य 10 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। जिनके जमानत जब्त हुई, वे तीन हजार का भी आंकड़ा नहीं छू सके। अधिकतम 2935 और सबसे कम 1249 मत मिला।

loksabha election banner

नफीस को छोड़ बाकी विधायक हुए अग्नि परीक्षा में फेल

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के इस्तीफे के कारण हुए उपचुनाव और परिणाम ने पांच विधायकों की मेंहनत पर भी सवाल खड़ा कर दिया है। उपचुनाव की अग्नि परीक्षा में गोपालपुर के विधायक नफीस अहमद को छोड़ सभी फेल साबित हुए। यहां तक कि नौ बार के सदर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव भी अपने वोटों को सहेज नहीं सके।वैसे तो सभी दलों के सामने सीट हासिल करने की चुनौती थी, लेकिन सपा के धर्मेंद्र यादव के साथ पार्टी के पांच विधायकों की भी प्रतिष्ठा सीधे तौर पर जुड़ी थी।

कारण कि लोकसभा क्षेत्र की सभी विधानसभाओं में सपा के ही विधायक चुने गए हैं। पांच विधानसभा में सपा को सर्वाधिक 4,35,993 वोट हासिल हुए थे, जबकि 3,29,883 वोटों के साथ भाजपा दूसरे तो 224405 भाजपा ने तो मुख्यमंत्री की सभाओं के बल पर बढ़ा लिया, लेकिन सपा पीछे रह गई। विधानसभा चुनाव परिणाम पर गौर करें तो आजमगढ़ सदर में सपा के दुर्गा प्रसाद यादव को सर्वाधिक 100813 मत हासिल हुआ था।इसके अलावा सगड़ी में सपा के हृदय नरायन सिंह पटेल को 83093, गोपालपुर में सपा के नफीस अहमद को 84401, मुबारकपुर में सपा के अखिलेश यादव को 80726 तथा मेंहनगर (सुरक्षित) सीट पर सपा की पूजा सरोज ने 86960 मत हासिल करके सबको पीछे छोड़ दिया था।

हालांकि विधानसभा चुनाव में हार के बाद भी हर जगह भाजपा की स्थिति पहले से बेहतर रही। आजमगढ़ सदर में भाजपा के अखिलेश कुमार मिश्र को 84777, सगड़ी में बंदना सिंह को 60578, गोपालपुर में सत्येंद्र राय को 60094, मुबारकपुर में अरविंद जायसवाल को 51623 तथा मेंहनगर में मंजू सरोज 72811 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहीं।बसपा की स्थित विधानसभा चुनाव में पहले से कमजोर रही और उसे सभी विधानसभा सीटों पर तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा था।

आजमगढ़ सदर में बसपा के सुशील कुमार सिंह को 39281,सगड़ी में शंकर यादव को 41006, गोपालपुर में रमेश चंद यादव को 45211, मुबारकपुर में अब्दुस्लाम को 48734 तथा मेंहनगर (सुरक्षित) में पंकज कुमार 50173 मत ही हासिल कर सके। इस प्रकार अनुमान लगाया जा रहा था कि सपा विधायक अगर खुद के हासिल वोट को भी सहेज लेंगे, तो उप चुनाव में सीट जाने से बच जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।

उपचुनाव में विधानसभावार पड़े वोटों पर नजर डालें तो गोपालपुर में सपा को सर्वाधिक 61150 वोट हासिल हो सके। सगड़ी में 53059 वोट के साथ सपा दूसरे स्थान पर रही। मुबारकपुर में तो सबसे ज्यादा 67849 वोट हासिल कर बसपा पहले नंबर पर थी। आजमगढ़ सदर के नौ बार के विधायक दुर्गा प्रसाद यादव के रहते सपा को मात्र 68579 मत मिला और वह दूसरे नंबर पर थी। मेंहनगर की विधायक पूजा सरोज भी अपने वोटों को सहेज नहीं पाईं और यहां भी भाजपा जीत गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.