Move to Jagran APP

Azamgarh By Election Result 2022 : आजमगढ़ में भोजपुरी कलाकार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने खिलाया कमल

आजमगढ़ जिले में भोजपुरी कलाकार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने लोकसभा उपचुनाव में जीत हासिल की है। उन्‍होंने समाजवादी पार्टी के दिग्‍गज नेता धर्मेंद्र यादव को हराने में सफलता पाई है। लंबे समय के बाद सपा के गढ़ आजमगढ़ जिले में कमल खिला है।

By Abhishek SharmaEdited By: Published: Sun, 26 Jun 2022 03:49 PM (IST)Updated: Sun, 26 Jun 2022 06:02 PM (IST)
Azamgarh By Election Result 2022 : आजमगढ़ में भोजपुरी कलाकार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने खिलाया कमल
आजमगढ़ में दिनेश लाल यादव निरहुआ ने जीत हासिल की है।

आजमगढ़, जागरण संवाददाता। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के इस्‍तीफे की वजह से खाली हुई आजमगढ़ लोकसभा सीट पर उपचुनाव में भाजपा के दिनेश लाल यादव निरहुआ ने जीत हासिल कर ली है। दस हजार से अधिक मतों से उन्‍होंने समाजवादी पार्टी उम्‍मीदवार धर्मेंद्र यादव को हराने में सफलता प्राप्‍त की है। लंबे समय के बाद आजमगढ़ में निरहुआ ने कमल खिलाने में सफलता हासिल की है। जबकि यहां की दसों विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के ही उम्‍मीदवारों का कब्‍जा है। भाजपा ने यहां 8679 मतों से जीत हासिल की है। भाजपा के निरहुआ को 312768 मत और सपा के धर्मेंद्र यादव को 304089 मत मिले हैं।

loksabha election banner

विरासत में मिली सियासत के दंभ का अंत होना ही था : दिनेश

भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ ने मतगणना के गहमा-गहमी के बीच दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे अपनी बढ़त निर्णायक होते देख अपने अधिकारिक फेसबुक और ट्वीटर एकाउंट पर आजमगढ़वासियों को बधाई दी है। लिखा है कि जनता ने कमाल कर दिया। यह साबित भी कर दिया कि विरासत में मिली सियासत के दंभ का अंत निश्चित होता है। यह संभव हो सका है, देवतुल्य जनता के आशीर्वाद की बदौलत। ऐसे में आजमगढ़ में हमारी जीत जनता की विजय होगी। उपचुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही जिस तरीके से आप सबने भाजपा को प्यार, समर्थन और आशीर्वाद दिया, उसका मैं ऋणी हो गया हूं। यह जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत और आपके भरोसे को समर्पित है। हालांकि, दिनेश लाल यादव अभी चुनाव जीते नहीं हैं, लेकिन जीत के करीब जरूर पहुंच चुके हैं। भाजपा के दिनेश लाल यादव सपा के धर्मेंद्र यादव के साथ कांटे की टक्कर में 294377 वोट पाकर 11213 वोटों से आगे चल रहे हैं।

जीत पर बोले निरहुआ : निरहुआ ने ट्वीट कर लिखा है कि - 'जनता की जीत! आजमगढ़वासियों आपने कमाल कर दिया है। यह आपकी जीत है। उपचुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही जिस तरीके से आप सबने भाजपा को प्यार, समर्थन और आशीर्वाद दिया, यह उसकी जीत है। यह जीत आपके भरोसे और देवतुल्य कार्यकर्ताओं की मेहनत को समर्पित है।'

अखिलेश ने बनाई दूरी : इस बार चुनाव प्रचार में समाजवादी पार्टी के दिग्‍गजों ने खूब प्रचार तो किया लेकिन अखिलेश यादव ने चुनाव प्रचार से पूरी तरह से दूरी बनाए रखी। वहीं भाजपा की ओर से मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ही नहीं तमाम मंत्री और विधायकों के अलावा पार्टी पदाधिकारियों ने जमीन पर उतर कर पार्टी के लिए चुनाव प्रचार किया था। वहीं भोजपुरी कलाकार के समर्थन में पूरी भोजपुरी इंडस्‍ट्री मानो आजमगढ़ उतर आई और निरहुआ के समर्थन में जमकर रोडशो और चुनाव प्रचार किया। 

कितने अमीर हैं दिनेश लाल यादव निरहुआ : आजमगढ़ सदर संसदीय सीट से उपचुनाव लड़ रहे भाजपा प्रत्याशी भोजपुरी सिने स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ के पास 84 लाख रुपये की 2016 माडल रेंज रोवर-फार्च्यूनर है। इनक पास 2010 माडल की 12 लाख रुपये कीमत की पल्सर मोटर साइकिल है। नामांकन के समय दाखिल शपथ पत्र के अनुसार भाजपा प्रत्याशी निरहुआ के पास 80 हजार रुपये नकद तो उनकी पत्नी मंशा देवी के पास 30 हजार रुपये नगद है। इनके पास 250 ग्राम सोना तो 150 सोने का सिक्का भी रखे हैं। एक किलो चांदी के भी जेवर हैं। इन्होंने वेस्ट बंगाल से 1997 में इंटरमीडिएट तक शिक्षा ग्रहण की है। निरहुआ के पास मुंबई से लेकर पैतृक गांव टंडवा जखनिया गाजीपुर के बैंकोें में रुपये जमा हैं तो जूहू व मुंबई के बैंकों में रुपये के अलावा जमीन है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.