विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी के आयुष्मान पाठक बने अंडर-14 टेनिस चैंपियनशिप के विजेता; शहर का नाम किया रोशन

By mukesh srivastava Edited By: Abhishek sharma
Published: Fri, 27 Nov 2026 06:59 PM (IST)

आयुष्मान पाठक ने पटना में आयोजित AITA चैंपियनशिप सीरीज में अंडर-14 बालक वर्ग का खिताब जीता, वाराणसी के पहले खिलाड़ी बने। उन्होंने फाइनल में अयान रहमान को 7-4, 6-1 से हराकर स्वर्ण पदक जीता, जिसका श्रेय कोच और माता-पिता को दिया।

वाराणसी के आयुष्मान पाठक ने जीता अंडर-14 टेनिस खिताब शहर का नाम किया रोशन।

वाराणसी के आयुष्मान पाठक ने जीता अंडर-14 टेनिस खिताब शहर का नाम किया रोशन।

HighLights

  1. आयुष्मान पाठक ने AITA अंडर-14 टेनिस चैंपियनशिप जीती।

  2. वाराणसी के पहले अंडर-14 चैंपियनशिप सीरीज विजेता बने।

  3. कोच बृज भूषण यादव के मार्गदर्शन में शानदार प्रदर्शन।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। काशी के उभरते हुए युवा टेनिस खिलाड़ी आयुष्मान पाठक ने बिहार की राजधानी पटना में आयोजित प्रतिष्ठित ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन (AITA) चैंपियनशिप सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-14 बालक वर्ग का खिताब अपने नाम कर लिया है। इस ऐतिहासिक जीत के साथ आयुष्मान वाराणसी शहर से अंडर-14 चैंपियनशिप सीरीज जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

23 से 27 नवंबर 2026 तक पटना में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देश भर के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में आयुष्मान पाठक का सामना अयान रहमान से हुआ। आयुष्मान ने पूरे मैच में बेहतरीन खेल कौशल, सटीक शॉट्स और जबरदस्त आत्मविश्वास का परिचय देते हुए अयान रहमान को सीधे सेटों में 7-4, 6-1 से पराजित कर स्वर्ण पदक (विजेता ट्रॉफी) पर कब्जा जमाया।


आयुष्मान अपने इस उपलब्धि का श्रेय ख्यात न्यूरोलॉजिस्ट पिता अभिषेक पाठक और माता माधवी पाठक को देते है। उनकी इस बड़ी उपलब्धि के पीछे उनके कोच बृज भूषण यादव का कुशल मार्गदर्शन और कड़ा प्रशिक्षण महत्वपूर्ण रहा है। कोच बृज भूषण यादव ने आयुष्मान की जीत पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है।

यह जीत वाराणसी के अन्य युवा खिलाड़ियों को भी राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगी। आयुष्मान की इस ऐतिहासिक सफलता पर वाराणसी के खेल प्रेमियों, प्रशिक्षकों और स्थानीय खेल संघों में खुशी की लहर है और सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

आयुष्मान पाठक वाराणसी शहर से पहले अंडर-14 चैंपियनशिप सीरीज विजेता हैं ज‍िन्‍होंने ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन (AITA) चैंपियनशिप सीरीज में अंडर-14 बालक वर्ग में अयान रहमान को 7-4, 6-1 से हराया है। यह आयोजन 23 से 27 नवंबर 2026, पटना में हो रहा था। कोच बृज भूषण यादव ने भी उनके खेल की प्रशंसा की है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।