विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आयुर्वेद के विद्यार्थियों को शोध के लिए मिलेगी 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि

By Shailesh Asthana Edited By: Abhishek sharma
Published: Sun, 29 Nov 2026 05:15 PM (IST)

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय ने आयुर्वेद छात्रों में शोध और नवाचार को बढ़ावा देने की पहल की है। स्पार्क योजना के तहत बीएएमएस विद्यार्थियों को मौलिक शोध परियोजना पूरी करने पर 50 हजार रुपये का प्रोत्साहन मिलेगा।

आयुर्वेद विद्यार्थियों को शोध प्रोत्साहन: स्पार्क योजना से मिलेंगे 50 हजार रुपये।

आयुर्वेद विद्यार्थियों को शोध प्रोत्साहन: स्पार्क योजना से मिलेंगे 50 हजार रुपये।

HighLights

  1. आयुर्वेद छात्रों को शोध के लिए 50 हजार रुपये मिलेंगे।

  2. संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय ने स्पार्क योजना को बढ़ावा दिया।

  3. बीएएमएस विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। आयुर्वेद के विद्यार्थियों में शोध एवं नवाचार को बढ़ावा देने के लिए संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय ने पहल की है। आयुष मंत्रालय के अधीन केंद्रीय आयुर्वेदीय विज्ञान अनुसंधान परिषद (सीसीआरएएस) की स्पार्क योजना के तहत बीएएमएस प्रथम से चतुर्थ वर्ष तक के विद्यार्थियों को मौलिक शोध परियोजना पूरी करने पर 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलेगी।

कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा की प्रेरणा से इस योजना के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए कुलसचिव राकेश कुमार ने 28 नवंबर को कार्यालय ज्ञाप जारी किया। स्पार्क-5.0 (2026-27) के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है। विद्यार्थी परिषद की वेबसाइट के माध्यम से आनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।