Move to Jagran APP

भारत रत्‍‌न पूर्व पीएम प्रधानमंत्री अटल जी के योगदान को याद किया सुशासन दिवस पर

भारत रत्‍‌न पूर्व पीएम प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रत्येक मंडल स्तर पर सुशासन दिवस मनाया।

By Edited By: Published: Thu, 26 Dec 2019 02:06 AM (IST)Updated: Thu, 26 Dec 2019 09:40 AM (IST)
भारत रत्‍‌न पूर्व पीएम प्रधानमंत्री अटल जी के योगदान को याद किया सुशासन दिवस पर

वाराणसी, जेएनएन। भारत रत्‍‌न पूर्व पीएम प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रत्येक मंडल स्तर पर सुशासन दिवस मनाया। कार्यकर्ताओं ने अटल जी की देश के लिए भूमिका को याद किया। जीवन काल की प्रमुख घटनाओं जैसे एक वोट के लिए इस्तीफा, परमाणु बम परीक्षण, कारगिल युद्ध, स्वर्णिम चतुर्भुज सड़क को मील का पत्थर बताया। इस दौरान जगह-जगह आयोजित संगोष्ठी में नागरिकता संशोधन कानून, अनुच्छेद 370, 35ए के साथ राम मन्दिर के निर्माण पर चर्चा की गई।

loksabha election banner

जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा आयर एवं लोहता मंडल के कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। आयर में मंडल अध्यक्ष देवब्रत रघुवंशी ने किया। विधायक रोहनिया सुरेंद्र सिंह ने रोहनिया मंडल की गोष्ठी में कहा कि जनता ने नागरिक संशोधन अधिनियम के लिए ही हमारे दल को आम चुनाव में स्पष्ट बहुमत दिया है। कार्यकर्ताओं ने केक काटकर अटल जी का जयंती भाजपा मंडल चौबेपुर में शशिशेखर सिंह, श्रीनिकेतन मिश्र, रामजी मौर्य के साथ मनाई गई।

- महानगर के 13 मंडलों में मनाई जयंती भाजपा महानगर के सभी 13 मंडलों में बुधवार को अटल जी की जन्म जयन्ती का सुशासन दिवस के रूप में आयोजित किया गया। भाजपा मंडल काशी विश्वनाथ का नीचीबाग, स्थित कार्यालय में अध्यक्ष नलिन नयन मिश्र के नेतृत्व में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि मंडल प्रवासी आशुतोष चौबे थे। इस दौरान सुनील तिवारी, नरसिंह दास, हरि केशरी, संतोष सोलापुरकर आदि उपस्थित रहे। पं दीनदयाल उपाध्याय मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष गोपाल गुप्ता के नेतृत्व में जन्मदिवस मनाया। इस दौरान नव रतन राठी, अशोक पांडेय, कौशल किशोर मिश्रा आदि शामिल रहे।

इसी प्रकार धूपचंडी मंडल में कमलेश सोनकर, बागेश्वरी में सिद्धनाथ शर्मा, राजर्षि मंडल में रतन कुमार मौर्य के नेतृत्व में मनाया गया। इसी प्रकार अजीत कुमार सिंह, अभिषेक कुमार वर्मा, अजय प्रताप सिंह, राम मनोहर द्विवेदी, जगन्नाथ ओझा, जितेंद्र यादव, शत्रुघ्न पटेल, गोपालजी गुप्ता, संदीप चौरसिया, नवीन मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। वृद्धाश्रम में बांटे वस्त्र सुशासन दिवस पर महानगर अध्यक्ष विद्या सागर राय ने दुर्गाकुंड स्थित आश्रम में महिलाओं को वस्त्र वितरित कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान अशोक तिवारी, नवीन कपूर, मनोज भारद्वाज, निर्मला सिंह पटेल आदि शामिल रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.