विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एशियाई खेल 2026: जैवलिन थ्रो मुकाबले के विजेता रोहित यादव का वाराणसी लौटने पर हुआ भव्य स्वागत

Published: Fri, 13 Nov 2026 09:48 PM (GMT+05:30)

एशियाई खेल-2026 में जैवलिन थ्रो में कांस्य पदक जीतने वाले अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रोहित यादव का बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में भव्य स्वागत किया गया।

बरेका के महाप्रबंधक आशुतोष पंत सहित अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनकी उपलब्धि पर बधाई दी, इसे देश और बरेका के लिए गौरव बताया।

बरेका के महाप्रबंधक आशुतोष पंत सहित अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनकी उपलब्धि पर बधाई दी, इसे देश और बरेका के लिए गौरव बताया।

HighLights

  1. रोहित यादव ने एशियाई खेल-2026 में जैवलिन थ्रो में कांस्य पदक जीता।

  2. बरेका में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रोहित यादव का जोरदार स्वागत किया गया।

  3. महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने रोहित यादव को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। एशियाई खेल-2026 में जैवलिन थ्रो स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाले अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) कर्मी रोहित यादव का शुक्रवार को बरेका पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। अधिकारियों, कर्मचारियों, खेल संघ के पदाधिकारियों, प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों ने उनका अभिनंदन किया।

मुख्य प्रवेश द्वार पर स्वागत के बाद रोहित यादव को सिनेमा हाल होते हुए प्रशासन भवन तक ले जाया गया। इस दौरान पूरे परिसर में उत्साह का माहौल रहा। लोगों ने तालियों और शुभकामनाओं के साथ उनकी उपलब्धि का उत्सव मनाया।

बरेका के महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने रोहित यादव से मुलाकात कर उन्हें कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि रोहित ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और अनुशासन से देश के साथ बरेका का गौरव भी बढ़ाया है। उनकी सफलता अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक है। इस अवसर पर सहायक क्रीड़ा अधिकारी धनंजय कुमार सिंह, एथलीट कोच रानी यादव सहित अनेक अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।