विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी एमएलसी चुनाव: आशुतोष सिन्हा की निर्णायक बढ़त, 16,984 मतों से आगे

Published: Thu, 29 Oct 2026 09:57 AM (IST)

वाराणसी में एमएलसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना में समाजवादी पार्टी के आशुतोष सिन्हा ने अपनी बढ़त और मजबूत कर ...और पढ़ें

महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता आवास विकास कॉलोनी स्थित पहड़िया गेट पर मतगणना में धांधली का आरोप लगाते हुए धरने पर बैठे। जागरण

महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता आवास विकास कॉलोनी स्थित पहड़िया गेट पर मतगणना में धांधली का आरोप लगाते हुए धरने पर बैठे। जागरण

HighLights

  1. आशुतोष सिन्हा ने 16,984 मतों की बढ़त बनाई।

  2. नौवें चक्र की मतगणना में सपा प्रत्याशी आगे।

  3. वाराणसी एमएलसी चुनाव में भाजपा खेमा मायूस।

जागरण संवाददाता वाराणसी। पहड़िया स्थित लाल बहादुर शास्त्री नवीन मंडी में गुरुवार को एमएलसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना जारी रही। जिसमें समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा ने भाजपा प्रत्याशी केदारनाथ सिंह पर अपनी बढ़त और मजबूत कर ली है। प्रथम वरीयता के मतों की नौवें चक्र तक हुई गिनती में आशुतोष सिन्हा को 50,462 मत मिले हैं, जबकि भाजपा के केदारनाथ सिंह को 33,478 मत प्राप्त हुए हैं। इस तरह आशुतोष सिन्हा 16,984 मतों से आगे चल रहे हैं।

इससे पहले आठवें चक्र की मतगणना तक आशुतोष सिन्हा को 47,450 और केदार सिंह को 31,189 मत मिले थे। उस समय सपा प्रत्याशी 16,261 मतों से आगे थे। नौवें चक्र में उनकी बढ़त बढ़कर 16,984 मतों तक पहुंच गई।

मतगणना स्थल पर सपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। समर्थक अपनी जीत को लेकर आश्वस्त नजर आ रहे हैं।

वहीं, भाजपा खेमे में मायूसी का माहौल है। हालांकि, अभी अंतिम परिणाम घोषित नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें- ‘MLC चुनाव में भाजपा ऑल आउट, लखनऊ वाले दिल्ली का नहीं उठा रहे फोन', रिजल्ट के बाद अखिलेश का सरकार पर तंज

प्रथम वरीयता के मतों की गिनती के बाद दूसरे वरीयता के मतों की गणना गुरुवार सुबह से शुरू हो गई है। मतों की गणना पूरी होने के बाद ही चुनाव का अंतिम परिणाम स्पष्ट हो सकेगा। अंतिम नतीजा आने में दोपहर बाद तक का समय लगने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- MLC चुनाव में वाराणसी से आगरा तक के नतीजों से नैरेटिव मजबूत करेगी सपा, यूपी चुनाव से पहले फ्रंटफुट में खेलने की तैयारी