विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्‍तर प्रदेश से मानसून के वि‍दा होते ही गुलाबी ठंडक ने पकड़ा जोर, अंचलों में घना होने लगा कुहासा, तापमान तेजी से ग‍िरावट की ओर

By abhishek sharma Edited By: Abhishek sharma
Published: Mon, 05 Oct 2026 10:25 AM (IST)

उत्तर प्रदेश से मानसून की विदाई के बाद गुलाबी ठंडक का असर दिखने लगा है, दिन में धूप और रातें सर्द हो रही हैं। अंचलों में कुहासा घना होने लगा है और मौसम विभाग ने तापमान में गिरावट के साथ सामान्य मौसम का अनुमान जताया है।

यूपी में मानसून की विदाई के बाद गुलाबी ठंडक का अहसास, रातें सर्द और कुहासा घना।

यूपी में मानसून की विदाई के बाद गुलाबी ठंडक का अहसास, रातें सर्द और कुहासा घना।

HighLights

  1. उत्तर प्रदेश से मानसून की पूरी तरह विदाई हो चुकी है।

  2. दिन में धूप तेज, रातें सर्द और गुलाबी ठंडक का अहसास।

  3. अंचलों में घना कुहासा, तापमान में गिरावट का अनुमान।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। उत्‍तर प्रदेश से शन‍िवार को मानसून के पूरी तरह से व‍िदा होने के बाद आख‍िरकार मानसूनी बादल भी पूरी तरह से व‍िदा हो चुके हैं और आसमान साफ होने के साथ ही द‍िन में धूप चटख हो रही है तो रातें सर्द हो चली हैं। इस पूरे सप्‍ताह के ल‍िए मौसम व‍ि‍भाग ने सामान्‍य मौसम का अनुमान जताया है। जबक‍ि अंचलों में कुहासा अब सघन होने लगा है। 

पूर्वांचल में सोनभद्र के रास्‍ते बीते शन‍िवार को मानसून की व‍िदायी के बाद मौसम का रुख बदल चुका है। मौसम वि‍भाग ने अनुमान जताया है क‍ि वातावरण में नमी का स्‍तर घटने के साथ ही लोकल हीट‍िंंग में कमी आ चुकी है। इसकी वजह से वातावरण में ठंडक का असर भी अब प्रभावी होने लगा है। सुबह और शाम के साथ ही रातें भी अब सर्द हो चली हैं। मौसम व‍िभाग ने अब तापमान में गि‍रावट का संकेत द‍िया है। 

पूर्वांचल में सबसे पहले कोहरा अंचलों में वहां शुरू होता है जो नद‍ियों के किनारे के क्षेत्र हैं। जबक‍ि मऊ, बल‍िया, मीरजापुर, सोनभद्र सह‍ित वाराणसी में गोमती गंगा संगम क्षेत्र सह‍ित अन्‍य तटीय क्षेत्रों में कुहासा सघन होता जा रहा है। रातें सर्द हैं तो घरों में एसी और कूलर पूरी तरह से बंद होने के बाद पंखों की गत‍ि सुस्‍त हो चली है। मौसम व‍िभाग के अनुमानों के अनुसार आने वाले द‍िनों में कोहरा भी बनने लगेगा। 

वहीं वाराणसी में बीते चौबीस घंटों में अध‍िकतम तापमान 35.2°C दर्ज क‍िया गया जो सामान्‍य से 1.3 ड‍िग्री अध‍िक रहा, जबक‍ि न्यूनतम तापमान 23.5°C दर्ज क‍िया गया जो सामान्‍य से 0.2 ड‍िग्री कम रहा। इस दौरान आर्द्रता न्‍यूनतम 71% और अध‍िकतम 80% दर्ज की गई। मौसम व‍िभाग ने इस पूरे सप्‍ताह मौसम के सामान्‍य रहने और ठंडक में इजाफे का संकेत द‍िया है। माना जा रहा है कि इस माह के अंत तक न्‍यूनतम तापमान बीस ड‍िग्री से कम जा सकता है। 

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।