विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एयरपोर्ट पर उतरते ही दिखेगा बनारस, अक्षरों में समाया घाट-मंदिर और गंगा का संसार

By Shailesh Asthana Edited By: Abhishek sharma
Published: Fri, 27 Nov 2026 12:37 PM (IST)

वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीआइआइ बनारस बिनाले 2026 के विशेष कला इंस्टालेशन का लोकार्पण किया गया। यह इंस्टालेशन बनारस की कलात्मक झलक प्रस्तुत करता है, जिसमें घाट, मंदिर और गंगा का संसार अक्षरों में समाया है।

सीआइआइ बनारस बिनाले के कला इंस्टालेशन का लोकार्पण।

सीआइआइ बनारस बिनाले के कला इंस्टालेशन का लोकार्पण।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरते ही अब यात्रियों को बनारस की कलात्मक झलक मिलेगी। गुरुवार को सीआइआइ बनारस बिनाले 2026 के विशेष कला इंस्टालेशन का लोकार्पण किया गया। इसकी परिकल्पना काशी हिंदू विश्वविद्यालय के दृश्य कला संकाय के अप्लाइड आर्ट्स विभागाध्यक्ष प्रो. मनीष अरोड़ा ने की है।

बिनाले के प्रतीक चिह्न में लिखे 'बनारस' शब्द को त्रिआयामी नगर का रूप दिया गया है। इसमें घाटों की सीढ़ियां, मंदिरों के शिखर, मेहराबदार आले और गंगा की नाव उकेरी गई हैं। आलों में बनारस के पारंपरिक खिलौने भी सजाए गए हैं। भीतर से जगमगाती रोशनी बिनाले की थीम 'काशी/प्रकाश : इंद्रियों का नगर' को साकार करती है।

इसका लोकार्पण बिनाले अध्यक्ष माधवकृष्ण सिंघानिया और एयरपोर्ट निदेशक पुनीत गुप्ता ने किया। एयरपोर्ट पर बीएचयू दृश्य कला संकाय की यह चौथी कलात्मक प्रस्तुति है। बनारस बिनाले 27 नवंबर से 31 दिसंबर तक आयोजित होगा। इसके तहत 27 नवंबर को बीएचयू के स्वतंत्रता भवन में छात्र-शिक्षक बिनाले प्रदर्शनी भी शुरू होगी। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।