Move to Jagran APP

आजमगढ़ में दुष्कर्म का वीडियो बनाने वाला गिरफ्तार, शादी का दबाव बनाने के लिए किया था वायरल

आजमगढ़ में घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म करने व उसका वीडियो बनाने के आरोपित को गंभीरपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपित की 48 घंटे में गिरफ्तारी होने से पीड़िता ने भी राहत की सांस ली है।

By Abhishek SharmaEdited By: Published: Fri, 11 Jun 2021 05:00 AM (IST)Updated: Fri, 11 Jun 2021 05:00 AM (IST)
घटना के पीछे शादी के लिए दबाव बनाना अहम वजह उभरकर सामने आयी थी।

आजमगढ़, जेएनएन। घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म करने व उसका वीडियो बनाने के आरोपित को गंभीरपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपित की 48 घंटे में गिरफ्तारी होने से पीड़िता ने भी राहत की सांस ली है। हालांकि, मामला संज्ञान में आने पर एसपी सुधीर कुमार सिंह ने गिरफ्तारी के लिए सख्त निर्देश दिए थे। घटना के पीछे शादी के लिए दबाव बनाना अहम वजह उभरकर सामने आयी थी।

loksabha election banner

दुष्कर्म की घटना आठ जून हुई थी। पीड़िता ने पुलिस को बताया था कि वह अपने घर में सो रही थी। उसी दौरान उमरी गांव का करन उसके घर में घुस आया। विरोध करने के बावजूद आरोपित न सिर्फ ज्यादती की हदें पार कर गया, बल्कि अपने कुकृत्य का वीडियो भी बना डाला। इसके बाद दुस्साहस दिखाते हुए वीडियो को वायरल कर दिया। पीड़िता गुहार लगाई तो आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गई।

उसी क्रम में इंस्पेक्टर ज्ञानू प्रिया ने आरोपित को गुरुवार को उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि महिलाओं पर अपराध करने वालों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम में कांस्टेबल संतोष कुमार मिश्रा, बैजनाथ सरोज, स्वप्निल सक्सेना इत्यादि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.