विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी सह‍ित पूर्वांचल में भारी बार‍िश का ऑरेंज अलर्ट, 12 से 24 घंटों के भीतर बादलों की सक्र‍ियता का अनुमान

By abhishek sharma Edited By: Abhishek sharma
Published: Tue, 27 Oct 2026 11:49 AM (IST)

अर्नब चक्रवात की सक्रियता छत्तीसगढ़ के रास्ते उत्तर की ओर बढ़ रही है, जिससे वाराणसी सहित पूर्वांचल में अगले 12-24 ...और पढ़ें

पूर्वांचल में अर्नब चक्रवात का असर: वाराणसी सहित कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट।

पूर्वांचल में अर्नब चक्रवात का असर: वाराणसी सहित कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, वाराणसी। मौसम व‍िभाग की ओर से आधी रात के बाद अपडेट क‍िए गए आंकड़ों के अनुसार अर्नब चक्रवात की सक्र‍ियता तट से टकराने के बाद अब उत्‍तर की ओर छत्‍तीसगढ़ के रास्‍ते बढ़ रही है। फ‍िलहाल मंगलवार की सुबह इसकी सक्रि‍यता स‍िंंगरौली तक पहुंच चुकी थी। इसके आगे सोनभद्र में यूपी में पहले पहुंचने का अनुमान है। यह स्‍थ‍ित‍ि अगले 12 से 24 घंटे में शुरू हो जाएगी। 

3Dasiasec_ir1

मौसम व‍िभाग ने अपने आध‍िकार‍िक सोशल मीड‍िया हैंडल पर साझा क‍िया है क‍ि बादलों की सक्र‍ियता का दौर शुरू हाे चुका है ओर सह पश्‍च‍िम उत्‍तर की ओर रुख कर सकता है। यह आखिरकार दोपहर में सक्रि‍यता के साथ सोनभद्र ज‍िले तक मंगलवार की दोपहर तक जा पहुंचा है। अब इसके शाम तक सोनभद्र से आगे पहुंचने और मंगलवार की देरत रात्र‍ि तक पूर्वांचल के अन्‍य ज‍िलों तक सक्र‍िय होने का अनुमान जताया जा रहा है। 

rain

वहीं वाराणसी में बीते चौबीस घंटों में अध‍िकतम तापमान 33.4°C दर्ज क‍िया गया जो सामान्‍य से 1.0 ड‍िग्री अध‍िक रहा। न्‍यूनतम तापमान 18.0°C दर्ज क‍िया गया जो सामान्‍य से 0.7 ड‍िग्री कम रहा। आर्द्रता इस दौरान न्‍यूनतम 68% और अध‍िकतम 80% दर्ज की गई है। बीते चौबीस घंटे में अध‍िकतम आर्द्रता में इजाफा हुआ है। माना जा रहा है क‍ि इसकी वजह बादलों की आगामी सक्र‍ियता है। वहीं कृ‍ष‍ि व‍िभाग की ओर से भी क‍िसानों को सतर्क रहने की ह‍िदायत जारी की गई है। 

यह भी पढ़ें : उत्‍तर प्रदेश में चक्रवात कराने जा रहा है भारी बार‍िश, मौसम व‍िभाग ने जारी क‍िया है अलर्ट, जान लें ताजा अपडेट