विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ज्ञानवापी मामले में वाद-मित्र की नियुक्ति और सुरक्षा के सरकारी रिकार्ड तलब करने की मांग

By Praveen Kumar Rai Edited By: Abhishek sharma
Published: Fri, 27 Nov 2026 12:08 PM (IST)

ज्ञानवापी के सबसे प्राचीन मुकदमे में वाद मित्र विजय शंकर रस्तोगी की नियुक्ति पर सुनवाई हुई। आवेदिका अनुष्का तिवारी ने रस्तोगी की सुरक्षा से जुड़े सरकारी और न्यायिक अभिलेखों को तलब करने की मांग की, जिस पर कोर्ट ने अगली सुनवाई 1 दिसंबर तय की।

ज्ञानवापी केस: वाद मित्र की नियुक्ति और सुरक्षा पर सरकारी दस्तावेज तलब करने की मांग।

ज्ञानवापी केस: वाद मित्र की नियुक्ति और सुरक्षा पर सरकारी दस्तावेज तलब करने की मांग।

HighLights

  1. ज्ञानवापी के प्राचीन मुकदमे में वाद मित्र नियुक्ति पर सुनवाई।

  2. विजय शंकर रस्तोगी की सुरक्षा के सरकारी अभिलेख मांगे गए।

  3. अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 1 दिसंबर की तिथि तय की।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। ज्ञानवापी से संबंधित सबसे प्राचीन मुकदमे में पूर्व डीजीसी (सिविल) विजय शंकर रस्तोगी को वाद मित्र पद पर नियुक्ति को लेकर दाखिल पुनरीक्षण याचिका पर गुरुवार को विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण (प्रथम) सुधाकर राय की अदालत में सुनवाई हुई।

इस दौरान आवेदिका अनुष्का तिवारी की ओर से न्यायिक और सरकारी अभिलेखों को रिकार्ड पर लेने की मांग करते हुए प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया। कोर्ट ने सुनवाई के लिए अगली तिथि एक दिसंबर तय की है। प्रार्थना पत्र में वर्ष 2019 से दस अगस्त 2026 तक विजय शंकर रस्तोगी को उपलब्ध कराई गई।

सशस्त्र सुरक्षा से जुड़े मूल सरकारी दस्तावेज तलब करने का अनुरोध किया गया है। इसमें सुरक्षा देने, जारी रखने और नवीनीकरण से संबंधित आवेदन, पुलिस रिपोर्ट, आदेश और पत्राचार शामिल हैं। साथ ही 12 मई 2026 को शासन के गृह विभाग को लिखे गए पत्र की प्रति और सुरक्षा संबंधी सूचना मांगने के लिए किए गए आरटीआई आवेदन व उसके जवाब सहित अन्य दस्तावेज भी दाखिल किए गए।

वाद मित्र की नियुक्ति को लेकर सवाल उठाए गए। अदालत ने विजय शंकर रस्तोगी और अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद के वकील को आपत्ति प्रस्तुत करने का अवसर देते हुए अगली सुनवाई के लिए एक दिसंबर की तिथि नियत की।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।