विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी में राजनीतिक दलों से छूटे मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट में जुड़वाने में सहयाेग की अपील

By Raghvendra Chandra Shukla Edited By: Abhishek sharma
Published: Thu, 26 Nov 2026 11:43 AM (IST)

वाराणसी में डीएम ने राजनीतिक दलों के साथ बैठक कर मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की। उन्होंने छूटे हुए पात्र मतदाताओं का नाम सूची में शामिल कराने में सहयोग की अपील की और फार्म-6 भरने के नियमों पर जोर दिया।

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान को लेकर हुई बैठक, 28 और 29 नवंबर को बूथों पर लगेंगे विशेष कैंप।

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान को लेकर हुई बैठक, 28 और 29 नवंबर को बूथों पर लगेंगे विशेष कैंप।

HighLights

  1. डीएम ने राजनीतिक दलों के साथ मतदाता सूची पुनरीक्षण की समीक्षा की।

  2. फार्म-6 भरते समय मतदाता क्रमांक, एपिक नंबर दर्ज करना अनिवार्य।

  3. 28-29 नवंबर को विशेष कैंप में बीएलओ की तैनाती सुनिश्चित।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। इसमें मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा की गई। राजनीतिक दलों से अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने और छूटे हुए पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने में सहयोग करने के लिए कहा गया।

बैठक फार्म-6, 7 और 8 की विधानसभा क्षेत्रवार राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराया गया। 17 नवंबर से 23 नवंबर तक प्राप्त फार्म-6, 7 और 8 के संकलन तथा फार्म-9, 10, 11, 11ए एवं 11बी की प्रतियां भी दी गईं। जिलाधिकारी ने कहा कि 28 और 29 नवंबर को प्रत्येक बूथ पर बीएलओ की तैनाती सुनिश्चित कर विशेष कैंप लगेगा। राजनीतिक दल भी अपने बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) की उपस्थिति कराएं। बैठक में विभिन्न दलों के प्रतिनिधि व अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पंकज कुमार मौजूद रहे।

कई बूथों पर नहीं आए एक भी फार्म
विधानसभा क्षेत्रवार प्राप्त फार्म-6 की स्थिति की समीक्षा की गई। शहर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में 27 बूथों पर, अजगरा में 115, शिवपुर में 41, रोहनिया में 111, वाराणसी उत्तरी में 43, वाराणसी दक्षिणी में 7, वाराणसी कैंट में 8 तथा सेवापुरी में 21 बूथों पर अभी तक कोई फार्म-6 प्राप्त नहीं हुआ है।

सूचना का स्रोत दर्ज करना जरूरी
फार्म-6 भरते समय मतदाता का क्रमांक, एपिक नंबर तथा सूचना का स्रोत दर्ज करना अनिवार्य होगा। 1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले अथवा कर चुके ऐसे युवा, जिनका नाम अभी मतदाता सूची में शामिल नहीं है, वे फार्म-6 भरकर अपना नाम जुड़वा सकते हैं। संशोधन के लिए फार्म-8 तथा नाम हटाने के लिए फार्म-7 का उपयोग करें। फार्म-6 के साथ आयु एवं निवास संबंधी साक्ष्य और हालिया पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो देना आवश्यक है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।