एक और सोशल मीडियो इन्फ्लूएंसर ने दे दी जान, लिखा - 'इस अधूरे दिल को किसी ने पूरा नहीं किया...'
सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर निधि तिवारी ने 30 वर्ष की आयु में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। सिंगरौली में अपने ...और पढ़ें
HighLights
सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर निधि तिवारी ने 30 वर्ष की आयु में आत्महत्या की।
सिंगरौली में फोन पर विवाद के बाद उठाया यह दुखद कदम।
उनके लाखों फॉलोअर्स थे, आखिरी संदेश 'अधूरा दिल' था।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। "इस अधूरे दिल को किसी ने पूरा नहीं किया, मैने खुद से पूरा कर दिया इसलिए कहा जाता है खुद से प्यार करो किसी और से नहीं। खुद में खुद को तलाश करो किसी और में आखिर कब तक तलाशोगे खुद को?" इन्हीं अल्फाजों के साथ आखरी सांस लेकर सिंंगरौली की चर्चित सोशल मीडिया किरदार निधि तिवारी ने दुनिया छोड़ दी।
सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर निधि के करीब एक मिलियन सब्सक्राइबर थे और वह भोजपुरी गानों पर डांस करके खूब चर्चा बटोरती रही हैं। लेकिन अचानक उनके तीस बरस की उम्र में मौत की खबर आने के बाद लोग चौंक उठे हैं। अपने हॉट लुक और डांस को लेकर यूजर्स के बीच पैठ बनाने वाली निधि की खूब चर्चा पूर्वांचल में होती रही है।

वह कई आयोजनों में भी किसी स्टार की तरह ही शामिल होती थी लेकिन मौत को भला कौन रोक सका है। परिजनों और पुलिस के अनुसार किसी का फोन आने के बाद से वह परेशान थी और जोर जोर से लड़ाई की आवाज आने लगी। कमरे में बंद होने के बाद परिजनों को शक हुआ तो आनन फानन लेकर उसे अस्पताल गए जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
आखिरी मैसेज दिल को पूरा किए जाने की जानकारी सामने आने के बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि किसी करीबी से खराब होते संबंधों की परिणति ही निधि की मौत की वजह बनी है। फेसबुक और इंस्टाग्राम के बोल्ड पोस्ट से चर्चा में रहने वाली निधी के लाखों फालोअर थे लेकिन शनिवार को जब उसने फंदे पर झूलने का इरादा किया तो कोई जान ही नहीं सका कि आखिर क्या मनोदशा आखिरी पलों में रही होगी।

परिजनों के अनुसार सिंंगरौली में घर पर ही शनिवार की शाम करीब आठ बजे फोन पर किसी से विवाद हुआ था और वह कमरे में चली गई थी इसके बाद परिजन कमरे पर गए तो वह फंदे से लटकी हुई थी पुलिस को भी फोन पर बातचीत के दौरान विवाद की जानकारी मिली है।
निधि तिवारी के फेसबुक पर लगभग एक मिलियन और इंस्टाग्राम पर लगभग सात लाख सब्सक्राइबर हैं। घटना के बाद उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर एक भावनात्मक पोस्ट भी किए जाने की जानकारी सामने आई है, जिसे आखिरी संदेश माना जा रहा है। वहीं घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस घटना के कारणों और फोन पर हुई कहासुनी से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है। मोरवा थाना प्रभारी डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। मामले की जांच कर रहे एएसई संतोष सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हालांकि माना जा रहा है कि वह आखिरी काल जिससे वह बहस कर रही थी वही मौत का जिम्मेदार हो सकता है।
