लाखों फॉलोअर वाली इन्फ्लूएंसर निधि ने किया सुसाइड, फंदे पर लटका मिला शव
सिंगरौली की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी (30) का शव शनिवार शाम फंदे से लटका मिला, अस्पताल ले जाने पर ...और पढ़ें

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, सिंगरौली (सोनभद्र)। सिंगरौली जिले के मोरवा में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी (30) का फंदे से लटकता शरीर शनिवार की शाम को देखकर परिजनों के होश उड़ गए, आनन फानन अस्पताल ले जाया गया जहां मृत घोषित कर दिया गया।
निधि तिवारी सोनभद्र के पड़ोसी मध्य प्रदेश के जिले सिंगरौली के मोरवा थाना क्षेत्र के भूसा मोड़ की निवासी थी। शनिवार शाम संदिग्ध मौत की जानकारी के बाद हड़कंप मच गया। परिजनों के अनुसार शाम करीब आठ बजे घटना हुई।

जानकारी होने के बाद परिजन तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वह स्थानीय कार्यक्रमों और ब्यूटी कॉन्टेस्ट में सक्रिय थीं। पुलिस को फोन पर बातचीत के दौरान परिवार में ही विवाद की जानकारी मिली है।
निधि तिवारी के फेसबुक पर करीब नौ लाख और इंस्टाग्राम पर लगभग सात लाख फॉलोअर्स हैं। घटना के बाद उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर एक भावनात्मक पोस्ट भी किए जाने की जानकारी सामने आई है।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस घटना के कारणों और फोन पर हुई कहासुनी से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है। निधि के सोशल मीडिया पर लाखों की भीड़ के बीच मानसिक तनाव ना झेल पाने से मौत की घटना ने क्षेत्र में चर्चा का विषय बना दिया है।
मोरवा थाना प्रभारी डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। मामले की जांच कर रहे एएसई संतोष सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।
