अन्नपूर्णा अन्नक्षेत्र ट्रस्ट का सामूहिक विवाह 11 फरवरी को, मुख्य अतिथि होंगे मुख्यमंत्री योगी
श्रीकाशी अन्नपूर्णा मठ-मंदिर के महंत स्वामी शंकर पुरी महाराज ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 11 फरवरी को होने वाले सामूहिक ...और पढ़ें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 11 फरवरी को अन्नपूर्णा अन्नक्षेत्र ट्रस्ट के सामूहिक विवाह में होंगे शामिल।
HighLights
महंत शंकर पुरी ने मुख्यमंत्री योगी को आमंत्रित किया।
मुख्यमंत्री ने सामूहिक विवाह में शामिल होने की सहमति दी।
अन्नपूर्णा अन्नक्षेत्र ट्रस्ट 11 फरवरी को समारोह आयोजित करेगा।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। श्रीकाशी अन्नपूर्णा मठ-मंदिर के महंत स्वामी शंकर पुरी महाराज ने सोमवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात किया। उन्हें 11 फरवरी को आयोजित सामूहिक विवाह एवं यज्ञोपवीत समारोह के लिए आमंत्रित किया।
मुख्यमंत्री ने समारोह में शामिल होने की सहमति दी और आयोजन को भव्यता के साथ संपन्न कराने को कहा। श्रीकाशी अन्नपूर्णा अन्नक्षेत्र ट्रस्ट की ओर से यह समारोह शिवपुर स्थित अन्नपूर्णा ऋषिकुल ब्रह्मचर्याश्रम में आयोजित किया जाएगा।
मुलाकात के दौरान महंत शंकर पुरी महाराज ने मुख्यमंत्री को अन्नकूट का प्रसाद और मां अन्नपूर्णेश्वरी व भगवान विश्वनाथ की लकड़ी की प्रतिकृति भेंट की। मुख्यमंत्री ने भी स्मृति चिह्न के रूप में भगवान रामलला की स्फटिक प्रतिमा प्रदान की।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने अन्नक्षेत्र, संस्कृत विद्यालय, आरोग्यशाला, वृद्धाश्रम और प्रशिक्षण केंद्र सहित अन्नपूर्णा मठ के विभिन्न सेवा प्रकल्पों की जानकारी ली।
उन्होंने इनके संचालन की स्थिति जानी और सेवा कार्यों का निरंतर विस्तार करने का आग्रह किया। साथ ही प्रकल्पों के संचालन और विस्तार में हर स्तर पर सहयोग का भरोसा दिया। मुलाकात के दौरान शिवानंद गिरि, धीरेंद्र सिंह और प्रदीप श्रीवास्तव भी मौजूद थे।