वाराणसी में केला लदे बेकाबू पिकअप ने बाइक सवार दंपती को रौंदा, बुजुर्ग गंभीर
वाराणसी के चौबेपुर में केला लदे तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी, जिसमें रामदुलार यादव ...और पढ़ें

वाराणसी सड़क हादसा: केला लदे बेकाबू पिकअप ने बाइक सवार दंपती को रौंदा, बुजुर्ग गंभीर।
HighLights
चौबेपुर में केला लदे पिकअप ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मारी।
हादसे में रामदुलार यादव गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती।
पिकअप चालक वाहन छोड़कर फरार, पुलिस तलाश में जुटी हुई है।
जागरण संवाददाता, (चौबेपुर) वाराणसी। क्षेत्र के व्यासपुर बर्थरा कला में गुरुवार शाम केला लदे तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में नेकनामपुर, चहनिया (चंदौली) निवासी रामदुलार यादव (60) गंभीर रूप से घायल हो गए। वह अपनी पत्नी उर्मिला देवी के साथ बाइक से गांव लौट रहे थे।
सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम ने एंबुलेंस की मदद से घायल को नरपतपुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि फरार चालक की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।