विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीर गोवर्धनपुर में स्व. राजेश यादव नत्थू की स्मृति में कार्यक्रम आयोज‍ित, सपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

By Digital Desk Edited By: Abhishek sharma
Published: Tue, 10 Nov 2026 06:56 PM (IST)

समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष स्व. राजेश यादव नत्थू को वाराणसी के सीर गोवर्धनपुर स्थित उनके आवास पर श्रद्धांजलि दी ...और पढ़ें

वाराणसी में सपा नेता राजेश यादव नत्थू को भावभीनी श्रद्धांजलि।

वाराणसी में सपा नेता राजेश यादव नत्थू को भावभीनी श्रद्धांजलि।

HighLights

  1. स्व. राजेश यादव नत्थू को सीर गोवर्धनपुर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई।

  2. समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके योगदान को याद किया।

  3. उनकी पार्टी के प्रति निष्ठा और समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष स्व. राजेश यादव नत्थू के आवास सीर गोवर्धनपुर, डाफी, वाराणसी में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन मंगलवार को किया गया। सभा में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर स्व. राजेश यादव नत्थू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया।

इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि स्व. राजेश यादव नत्थू समाजवादी पार्टी के अत्यंत समर्पित, निष्ठावान एवं कर्मठ कार्यकर्ता थे। पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा और संगठन के लिए उनका समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा। आज समाजवादी पार्टी को उनके जैसे ही निष्ठावान एवं समर्पित कार्यकर्ताओं की आवश्यकता है। उनका असामयिक निधन पार्टी और संगठन के लिए अपूरणीय क्षति है।

वक्ताओं ने उनके राजनीतिक एवं सामाजिक योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी पत्नी को जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में विजयी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। पार्टी ने उनकी पत्नी को जिला पंचायत अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाकर उनके परिवार के प्रति अपना विश्वास भी व्यक्त किया था। उनका जीवन संघर्ष, समर्पण और समाजवादी विचारधारा के प्रति अटूट निष्ठा का प्रतीक रहा।

श्रद्धांजलि सभा के दौरान उनकी आत्मा की शांति एवं सद्गति के लिए हवन-पूजन का भी आयोजन किया गया। उपस्थित सभी लोगों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना किया।

श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़, मनोज राय धूपचंडी, पूर्व विधायक महेंद्र सिंह पटेल, आनंद मौर्या, रीबू श्रीवास्तव, कल्याण यादव, प्रदीप कुमार मौर्य, संतोष यादव बबलू एडवोकेट, उमेश प्रधान, आनंद मोहन गुड्डू, मनीष सिंह, लालबाबू सोनकर, धर्मेंद्र यादव, मोतीलाल, गोलू उपाध्याय, डी एन यादव एडवोकेट, धर्मेंद्र कन्नौजिया, साहेब यादव, रमेश वर्मा, रामसुंदर, अमन सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।