विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी में अधिवक्ता ने बेटे के अपहरण की कोशिश का लगाया आरोप, केस दर्ज

By Praveen Kumar Rai Edited By: Abhishek sharma
Published: Tue, 17 Nov 2026 11:26 AM (IST)

वाराणसी में एक अधिवक्ता ने अपने बेटे के अपहरण के प्रयास का आरोप लगाया है। दो काली गाड़ियों में आए ...और पढ़ें

वाराणसी में अधिवक्ता के बेटे के अपहरण की कोशिश, पुलिस जांच में जुटी।

वाराणसी में अधिवक्ता के बेटे के अपहरण की कोशिश, पुलिस जांच में जुटी।

HighLights

  1. अधिवक्ता ने बेटे के अपहरण की कोशिश का आरोप लगाया।

  2. मिठाई देने के बहाने बुलाकर असलहे पर अगवा करने का प्रयास।

  3. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र के गजानंद अपार्टमेंट निवासी अधिवक्ता प्रदीप कुमार सिंह ने मिठाई देने के बहाने बुलाकर बेटे को असलहे के बल पर अगवा करने का आरोप लगाया। कहा कि दो काली गाड़ियों से पहुंचे नौ लोगों ने अपहरण की कोशिश की। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।

तहरीर के अनुसार, 15 नवंबर की रात करीब 9:20 बजे अपार्टमेंट के गार्ड से फोन करवाकर बेटे पुष्कर सिंह को मिठाई देने के बहाने गेट पर बुलाया गया। आरोप है कि काले रंग की दो गाड़ियों से नौ लोग असलहा लेकर पहुंचे थे और बेटे को जबरदस्ती गाड़ी में बैठाने लगे। शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे तो सभी धमकी देते हुए फरार हो गए। इंस्पेक्टर अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मामला मारपीट से जुड़ा है। इसकी जांच की जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।