विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सियालदह के लिए आज से चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, 462 यात्रियों ने रिजर्व कराई सीट

Published: Fri, 23 Jan 2026 08:03 AM (IST)

बनारस-सियालदह अमृत भारत एक्सप्रेस आज रात 10:10 बजे बनारस रेलवे स्टेशन से सियालदह के लिए रवाना होगी। 16 कोच की ...और पढ़ें

बनारस रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर आठ से रात 10.10 बजे खुलेगी ट्रेन। जागरण

बनारस रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर आठ से रात 10.10 बजे खुलेगी ट्रेन। जागरण

HighLights

  1. बनारस-सियालदह अमृत भारत एक्सप्रेस आज रात से शुरू।

  2. पहले दिन 462 यात्रियों ने स्लीपर बर्थ आरक्षित कराई।

  3. ट्रेन में आधुनिक सुविधाएं जैसे फास्ट चार्जिंग, आरामदायक सीटें।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। इंतजार खत्म हुआ। 22588/22587 बनारस-सियालदह-बनारस-अमृत भारत एक्सप्रेस आज शुक्रवार को रात में 10 बजकर 10 मिनट पर बनारस रेलवे स्टेशन से सियालदह के लिए रवाना होगी। 16 कोच के इस ट्रेन में आठ कोच स्लीपर (640 बर्थ) व आठ कोच जनरल के हैं।

सुविधाजनक कही जाने वाली इस ट्रेन में में पहले दिन स्लीपर कोच में सफर करने के लिए 462 लोगों ने बर्थ आरक्षित कराया है। यह ट्रेन वाराणसी से सप्ताह में तीन दिन रविवार, मंगलवार एवं शुक्रवार को तथा सियालदह से प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शनिवार रवाना होगी। पहले दिन 23 जनवरी को वाराणसी से रवाना होने वाली ट्रेन दूसरे दिन सियालदह से 24 जनवरी को वाराणसी के लिए रवाना होगी।

छह ठहराव के बाद पहुंचेगी सियालदह
22588 बनारस-सियालदह अमृत भारत एक्सप्रेस बनारस से प्रस्थान कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जं. से 23.15 बजे, दूसरे दिन पटना जं. से 02.05 बजे, जसीडीह से 05.02 बजे, मधुपुर से 05.21 बजे, आसनसोल से 06.20 बजे तथा दुर्गापुर से 06.45 बजे छूटकर सियालदह 09.55 बजे पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें- अब AI से पूछिए बाबा के दर्शन को कब आएं, भीड़ से भी बच जाएं; श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर न्यास ने लांच किया 'एआई चैटबाट'

ट्रेन की खासियत जानिए

  • 16 कोच का इंटरकनेक्टेड रैक।
  • तुरंत ब्रेक लगाने की सुविधा।
  • यात्रियों को झटका महसूस नहीं होता।
  • ट्रेन त्वरित रफ्तार पकड़ने में सक्षम।
  • फोल्डेबल स्नैक्स टेबल, मोबाइल होल्डर, बाटल
  • होल्डर, रेडियम फ्लोर स्ट्रिप्स, आरामदायक सीटें।
  • दिव्यांगजन के लिए भी विशेष शौचालय।
  • फास्ट चार्जिंग पोर्ट और पैंट्री कार।