विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आजमगढ़ में भूमि विवाद में कार्रवाई न होने का आरोप, युवक ने खाया विषाक्त पदार्थ

By Saurabh Singh Edited By: Abhishek sharma
Published: Fri, 30 Oct 2026 09:07 PM (IST)

आजमगढ़ के बरदह थाने में भूमि विवाद में कार्रवाई न होने से नाराज एक युवक ने कथित तौर पर विषाक्त ...और पढ़ें

आजमगढ़ में भूमि विवाद पर पुलिस कार्रवाई न होने से आहत युवक ने खाया जहर।

आजमगढ़ में भूमि विवाद पर पुलिस कार्रवाई न होने से आहत युवक ने खाया जहर।

HighLights

  1. भूमि विवाद में कार्रवाई न होने से युवक नाराज।

  2. बरदह थाने में कथित तौर पर खाया विषाक्त पदार्थ।

  3. पुलिस अधिकारियों को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया।

जागरण संवाददाता, बरदह (आजमगढ़)। भूमि विवाद में कार्रवाई न होने से नाराज एक युवक शुक्रवार को कथित तौर पर विषाक्त पदार्थ खाने के बाद बरदह थाने पहुंच गया। वहां उसने कहा कि अगर उसकी मौत होती है तो इसके लिए पुलिस के उच्चाधिकारियों और थाना प्रभारी को जिम्मेदार होंगे।

घटना का वीडियो किसी ने बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया। हालांकि, दैनिक जागरण प्रसारित वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। जीवली गांव निवासी वतन राय के अनुसार, विपक्षी से उसका भूमि विवाद चल रहा है। आरोप है कि दस अक्टूबर को विपक्षी ने मारपीट कर उसे, उसकी पत्नी और बच्चों को घर से बाहर निकाल दिया था।

मारपीट में परिवार के लोग घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से सभी का नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया गया। इसके बाद वतन राय ने विपक्षी के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी थी। उसका आरोप है कि तीन सप्ताह बीतने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।

शुक्रवार दोपहर वह थाने पहुंचा और दो गिलास में विषाक्त पदार्थ पीने की बात कहते हुए जान देने की धमकी देने लगा। थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने बताया कि जनसुनवाई के दौरान तहरीर मिली थी। दोनों पक्षों के परिवार वालों को बुलाकर समझाया गया था और उन्हें घर भेज दिया गया था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।