विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी मतगणना स्थल पर लगे सपा कार्यकर्ताओं पर अभद्रता का आरोप, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

By Dhyan chandra SharmaEdited By: Abhishek sharma
Published: Wed, 28 Oct 2026 04:40 PM (IST)

वाराणसी के पहाड़िया मंडी मतगणना स्थल के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सपा कार्यकर्ताओं पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए हंगामा ...और पढ़ें

HighLights

  1. भाजपा कार्यकर्ताओं ने मतगणना स्थल पर किया जोरदार हंगामा।

  2. सपा कार्यकर्ताओं पर अभद्रता का आरोप लगाया गया।

  3. पुलिस ने हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। पहाड़िया मंडी में चल रही मतगणना स्थल के बाहर आवास विकास कॉलोनी में एकत्र भाजपा कार्यकर्ताओं ने मतगणना स्थल के भीतर एजेंट के रूप में लगे सपा कार्यकर्ताओं पर भाजपा कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न का आरोप लगाया। वहीं भाजपा समर्थको के बवाल के बाद मौके पर भारी फोर्स की तैनाती की गई है। 

वहीं प्रशासन पर इस पूरे मामले में मूक मूकदर्शक बने रहने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा किया और मतगणना स्थल के अंदर घुसने का प्रयास किया। इस पर पुल‍िस और सुरक्षा बलों ने कड़ी कार्रवाई कर सबको खदेड़ा भी। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के बाद सपा के आध‍िकार‍िक एक्‍स हैंडल से इसे मतगणना को प्रभाव‍ित करने वाला कार्य बताया गया है। 

sp6

मौके पर मौजूद भारी पुलिस फोर्स के साथ पुलिस अधिकारियों ने उन्हें समझा बूझाकर शांत कराया तब कहीं जाकर मामला शांत हुआ। भाजपा नेताओं का आरोप ताकि अंदर चल रही मतगणना स्थल के पास ड्यूटी में लगे सपा कार्यकर्ता भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अभद्रता कर रहे हैं और वहां तैनात प्रशासन मुकदर्शक बना हुआ है।

भाजपा नेता जेपी सिंह ने आरोप लगाते हुए बताया कि मतगणना स्थल पर जब काउंटिंग शुरू हुई उसे वक्त हमारी पार्टी के एजेंट वहां मौजूद नहीं थे। लेकिन नियम कानून को किनारे करते हुए वहां मौजूद चुनाव अधिकारी ने काउंटिंग शुरू कर दी। बताया क‍ि यह बेहद ही पक्षपात पूर्ण है, हम लोगों की मांग है कि चुनाव अधिकारी प्रांजल यादव को हटाया जाए तथा रिकाउंटिंग कराई जाए।

यह भी पढ़ें : वाराणसी में स्‍नातक एमएलसी चुनाव में सपा प्रत्‍याशी आशुतोष स‍ि‍न्‍हा मतगणना में चौथे चरण में 7195 मतों से आगे